विज्ञापन

'खिलाड़ियों को भी याद करना होगा वन्दे मातरम्'... कई एक्सपर्ट्स ने कहा, 'अच्छी शुरुआत'

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार पहले वन्दे मातरम फिर जन गण मन अधिनायक जय हे..

'खिलाड़ियों को भी याद करना होगा वन्दे मातरम्'... कई एक्सपर्ट्स ने कहा, 'अच्छी शुरुआत'
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार पहले वन्दे मातरम फिर जन गण मन अधिनायक जय हे..

दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला मैदान या अरुण जेटली स्टेडियम में भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान मैच शुरू होने से पहले टॉस के बाद दोनों टीमों के साथ स्टेडियम में बैठे क़रीब 30,000 दर्शक खड़े हुए तो उन्हें पहले राष्ट्रगीत – वन्दे मातरम् की धुन सुनाई दी. राष्ट्रगीत से भाव-विभोर दर्शकों ने इसके ख़त्म होते ही एक साथ राष्ट्रगान- जन गण मन..गाकर भी एक साथ गाकर गौरवान्वित महसूस किया. भारतीय राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के फ़ौरन बाद दर्शक अफ़ग़ानिस्तान के पश्तो में गाये गये राष्ट्रीय गीत “मिल्ली सुरूद-मिल्ली सुरूद” के लिए भी सम्मान से खड़े रहे. 

दोनों देशों के राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद दर्शकों ने हर्षोल्लास से तालियां बजाईं और शोर भी मचाया. कई स्टैंड्स में ‘भारत मात की जय' के नारे भी लगे.  अमर उजाला के स्पोर्ट्स एडिटर कहते हैं,"रिकेट इतिहास में ये पहली बार हुआ है. मैं भी हैरान था. लेकिन अच्छा है. ये एक नयी शुरुआत है. लग रहा था बहुत लंबा ना हो जाये. लेकिन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का फ़ैन्स ने पूरा लुत्फ़ उठाया."

दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी कहते हैं,"बहुत ही उचित हुआ है. अब खिलाड़ियों को भी वन्दे मातरम् याद करने की ज़रूरत होगी. राष्ट्रगीत बजते वक्त खिलाड़ी सम्मान की मुद्रा में खड़े थे. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें भी याद करना होगा. आपने देखा होगा कई दर्शक वन्दे मातरम् गा भी रहे थे."

वन्दे मातरम् के सभी 6 अन्तरा- पैराग्राफ़ के फ़ौरन बाद राष्ट्रगान के वक्त भी दोनों टीमें सम्मान की मुद्रा में खड़े होकर इसमें शरीक रहीं. कुछ पत्रकार बताते हैं कि राष्ट्रगीत क्रिकेट मैदान पर पहली बार नहीं गाया गया है. अभी थोड़े दिनों पहले दिल्ली प्रीमियर लीग-DPL के दौरान वन्दे मातरम् गाया जाता रहा. 

थोड़ी ही देर में  वन्दे मातरम् सोशल मीडिया पर भी ट्रेन्ड करने लगा. कई फ़ैन्स ने टीम इंडिया की तस्वीर और वीडियो के साथ वन्दे मातरम् को ट्विटर या ‘X' पर पोस्ट भी करते नज़र आये.

यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनी टीम इंडिया, फाइनल में श्रीलंका को धोया

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा के सुनामी आंकड़े, फाइनल में जड़े दोनों ने अर्द्धशतक, लग गई रिकॉर्डों की झड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com