विज्ञापन

स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा के सुनामी आंकड़े, फाइनल में जड़े दोनों ने अर्द्धशतक, लग गई रिकॉर्डों की झड़ी

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बल्ले से शतकीय साझेदारी निकली, तो ऐसे कारनामे बाहर आए, जिसने साफ कर दिया कि आज के समय में ये दोनों वीमेंस टी20 में सबसे खतरनाक जोड़ी है

स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा के सुनामी आंकड़े, फाइनल में जड़े दोनों ने अर्द्धशतक, लग गई रिकॉर्डों की झड़ी
शेफाली और मंधाना ने नए मानक स्थापित कर दिए हैं
source: X
नयी दिल्ली:

रविवार का दिन करोड़ों भारतीय फैंस के लिए बड़ा दिन था. एक तरफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 से आगाज कर रही थी, तो दूसरी तरफ दुबई में महिला टीम श्रीलंका वीमेंस के खिलाफ एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेल रही थीं. ऐसे में क्या देखें, क्या छोड़ें! बहरहाल, जहां फैंस को दिल्ली में वैभव सूर्यवंशी के न खेलने से निराशा हुई, तो वहीं वीमेंस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी. मंधाना ने 39 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों से 59 रन बनाए, तो शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों से 68 रन बनाए. इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े, तो इसी के साथ ही दोनों ने मिलकर कई रिकॉर्ड झोली में जमा कर लिए.

 सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी

मंधाना और शेफाली के बीच यह कुल मिलाकर छठी शतकीय साझेदारी रही. और इसी के साथ ही इन दोनों ने वीमेंस टी20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के  रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इनके अलावा यूएई ती ईशा ओझा और तीर्था सतीश (यूएई) ने भी इतने ही बार शतकीय साझेदारी निभाई है.  वहीं, न्यूजीलैंड की  सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 5 बार 100 से अधिक रनों की साझेदारी की है. 

फाइनल (5 टीमों की भागीदारी) में सबसे बड़ी साझेदारी

जब वीमेंस टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी की बात आती है, तो अब 129 रन के साथ इस पर भी स्मृति और शेफाली ने अपना नाम लिखवा दिया है. यह 5 या उससे अधिक टीमों वाले किसी भी महिला टी20 टूर्नामेंट के फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है. 

इन दोनों के बाद दूसरा नंबर विंडीज की हेली मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर का है.  इन दोनों ने साल 2016 के विश्व  कप के फाइनल में 120 रन जोड़े थे. इन साझेदारी ने विंडीज को खिताब जिताने में अहम रोल निभाया था. वहीं,  तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और बेथ मोनी हैं. इन दोनों ने साल 2020 के विश्व कप फाइनल में 115 रन की साझेदारी थी. इस मजबूत आधार पर आस्ट्रेलिया के खिताब जीतने की वजह बना था. 

एशिया कप में स्मृति-शेफाली जैसा कोई नहीं

जब बात एशिया कप की आती है, तो इन दोनों ने जितने मिलकर रन बटोरे हैं, उस के आस-पास कोई दूसरी जोड़ी नहीं ही है. मंधाना और शेफाली ने एशिया कप में कुल 13 पारियों में 56.41 की औसत और 8.56 के शानदार रन-रेट से सबसे ज़्यादा 677 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतकीय और. शतकीय साझेदारी निभाई. दूसरा नंबर श्रीलंका की अटापट्टू और समरविक्रमा हैं. इन दोनों ने 10 पारियों में कुल 323 रन बनाए हैं. यह भारतीय जोड़ी के बनाए कुल रनों के आधे से भी कम है.

यह रिकॉर्ड सुपर से ऊपर है !

दोनों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक साथ 105 पारियों में 38.32 की मजबूत औसत से कुल 3,909 रन जोड़े हैं. महिला टी20आई इतिहास में यह इकलौती ऐसी जोड़ी है जिसने 3,000 से अधिक रनों की साझेदारी का आंकड़ा पार किया है. इनका रन-रेट 8.26 रहा है, जो इनकी तेज तर्रार और आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है. वहीं, कम से कम 1,500 रन बनाने वाली सभी 14 जोड़ियों में मंधाना और शेफ़ाली ही एकमात्र ऐसी जोड़ी हैं जिनका रन-रेट 8 से ऊपर है.  इस जोड़ी ने मिलकर 24 बार अर्धशतकीय (50+) और 6 बार शतकीय (100+) साझेदारियां निभाई हैं. और यह बताने के लिए काफी है कि यह जोड़ी बहुत ही सुनामी है.
 

ये भी पढ़ें- 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shafali Verma, Smriti Mandhana, India Women, Sri Lanka Women, India Women Vs Sri Lanka Women 09/13/2026 Inwslw09132026273834, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com