विज्ञापन

धोनी सबसे सफल कप्तान, 10 बड़े कमाल, अब आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के ऐलान के साथ ही अब यह एक तरफ से साफ हो गया है कि आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेल लिया है

धोनी सबसे सफल कप्तान, 10 बड़े कमाल, अब आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी
source: X

एमएस धोनी के करोड़ों चाहने चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है. उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को अगले सीजन के लिए अपना मेन्टॉर नियुक्त किया है. और अगर माही पूर्व में अपने करियर लिए गए फैसलों की तरह कोई 'गुगली' नहीं फेंकते हैं, तो इसी के साथ ही एक तरह से बतौर खिलाड़ी धोनी के करीब 18 साल के करियर पर भी पर्दा गिर गया. पिछले कुछ सालों से धोनी के करियर को लेकर सवाल चल रहे थे, लेकिन उनकी स्थिति और फैसले को लेकर लुकाछिपी सी चल रही थी. और अब जब आज  अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन का आखिरी दिन है, तो चेन्नई ने धोनी की बतौर मेन्टॉर नियुक्ति कर एक तरह से अप्रत्यक्ष रूप से बता दिया कि अब बतौर खिलाड़ी धोनी के करियर खत्म हो गया. और इसी के साथ ही एक कप्तान के रूप में धोनी ने एक ऐसी विरासत छोड़ी, जिसे किसी भी कप्तान के लिए पीछ छोड़ना बहुत ही ज्यादा मुश्किल बात होगी.  धोनी ने चेन्नई सपर किंग्स और राइजिंग पुणे वॉरियर्स की कप्तानी की. और इसमें कुल 235 में 136 मैचों में जीत के साथ धोनी का जीत प्रतिशत 57.87 रहा, जो सभी में सबसे ज्यादा है. 

यह भी पढ़ें:  ट्रेड खिलाड़ियों में हर्षल पटेल का नाम भी जुड़ा, नीलामी से पहले तक जारी रहेगी ट्रेडिंग, देखें पूरी लिस्ट

धोनी की सीएसके कप्तानी की 10 सबसे बड़ी बातें

1. 5 आईपीएल ट्रॉफी का रिकॉर्ड:  धोनी ने अपनी कप्तानी में  चेन्नई को स2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके को चैंपियन बनाया, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा जीते गए संयुक्त रूप से सर्वाधिक खिताब हैं।

2. 10 आईपीएल फाइनल खेलने का कीर्तिमान: धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को रिकॉर्ड 10 बार आईपीएल फाइनल में ले जाने वाले एकमात्र कप्तान हैं और यह भी बहुत ही स्पेशल रिकॉर्ड है, जो चेन्नई के नाम पर है. 

3. 12 बार प्लेऑफ में जगह: उनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने खेले गए लगभग हर सीजन में निरंतरता दिखाते हुए 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया.

4. खिताब बचाने वाले पहले कप्तान: साल 2010 में ट्रॉफी जीतने के बाद 2011 में भी खिताब जीतकर धोनी आईपीएल ट्रॉफी डिफेंड करने वाले इतिहास के पहले कप्तान बने थे.

5. एक टीम के लिए 200+ मैचों में कप्तानी: धोनी एक ही आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए 200 या उससे अधिक मैचों (कुल 220 आईपीएल मैच) में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं.


6. दो चैंपियंस लीग T20 खिताब: आईपीएल के अलावा धोनी ने 2010 और 2014 में सीएसके को दो बार चैंपियंस लीग T20 का चैंपियन भी बनाया. चैंपियंस लीग का आयोजन बीसीसीआई ने कुछ ही संस्करण के बाद बंद कर दिया था

7. 2 साल के बैन के बाद ऐतिहासिक वापसी: मैच फिक्सिंग के आरोपों के कारण चेन्नई पर दो साल ((2016-2017)) के लिए प्रतिबंध लगा था. लेकिन इस बड़े विवाद को पीछे छोड़ते हुए धोनी ने 'डैडी आर्मी' कही गई टीम को फिर से चैंपियन बना दिया. 

8. लगभग 60% का शानदार जीत प्रतिशत:  सीएसके के कप्तान के रूप में 220 आईपीएल मैचों में 131 जीत के साथ उनका जीत प्रतिशत 59.82% रहा, जो 100 से अधिक मैच खेलने वाले कप्तानों में सर्वश्रेष्ठ है.

9. 2022 में बीच सीजन में वापसी: आईपीएल 2022 से पहले धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा ने बीच सीजन में ही दोबारा धोनी को कमान सौंप दी थी.

10. खिलाड़ी से मेंटर तक का सफर: साल 2008 में पहले कप्तान बनने से लेकर 2023 में 5वीं ट्रॉफी जिताने तक का सफर तय करने के बाद, अब आईपीएल 2027 के लिए उन्हें सीएसके का टीम मेंटर नियुक्त किया गया है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, IPL 2027, Chennai Super Kings, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com