विज्ञापन

श्रीकृ्ष्ण जन्मभूमि पर जोर देगी भाजपा, कुल 5 मुद्दों पर बनेगी चुनावी रणनीति; मथुरा में क्या-क्या तय हुआ

उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान भाजपा तेज करने में जुटी है. इसी क्रम में पिछले दिनों कार्यसमिति की मीटिंग में अमित शाह आए थे. इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक फिर से जाने को कहा था.

श्रीकृ्ष्ण जन्मभूमि पर जोर देगी भाजपा, कुल 5 मुद्दों पर बनेगी चुनावी रणनीति; मथुरा में क्या-क्या तय हुआ
  • विधानसभा चुनाव 2027 के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि, समान नागरिक संहिता, विकास और सुरक्षा को मुख्य मुद्दा बनाया है
  • मथुरा में हुए चिंतन शिविर में भाजपा ने पांच प्रमुख मुद्दों पर चुनावी रणनीति तय की है
  • पार्टी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को लेकर यदुवंशी वोटरों की राजनीति करने वाले विपक्षी दलों को निशाना बनाएगी
मथुरा:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसना शुरू कर दिया है. वोटर लिस्ट को लेकर पार्टी एक्टिव है तो वहीं जनता के बीच जाने की भी पूरी तैयारी हो रही है. इसी क्रम में मंगलवार को मथुरा में पार्टी के चिंतन शिविर में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई है. इसके तहत यह तय किया गया कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, UCC, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा और राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाएगी. इनको केंद्र रखकर ही चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि कृष्ण जन्मभूमि के जरिए अखिलेश यादव को घेरने का प्रयास किया जाएगा. इससे उन्हें बैकफुट पर लाना भी आसान होगा, जो यदुवंशी वोटों की राजनीति करते हैं.  

मथुरा में आयोजित पार्टी के चिंतन शिविर में मिशन-2027 को लेकर पांच प्रमुख मुद्दों पर फोकस करने की रणनीति बनी है. भाजपा तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को प्रमुख राजनीतिक और वैचारिक एजेंडे के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी में है. बीजेपी के चुनावी महामंत्र में पांच बड़े मुद्दे शामिल हैं. ये मुद्दे हैं

-श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का मुद्दा

-समान नागरिक संहिता (UCC)

-इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास

-कानून-व्यवस्था और सुरक्षा

-राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक विरासत

बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान भाजपा तेज करने में जुटी है. इसी क्रम में पिछले दिनों कार्यसमिति की मीटिंग में अमित शाह आए थे. इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक फिर से जाने को कहा था. इसके अलावा हाल ही में एक और मीटिंग संगठन की हुई थी. इसमें सीएम योगी, प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे. इस मीटिंग में SIR को लेकर मंथन हुआ तो वहीं चुनाव के लिए सीटवार विश्लेषण भी किया गया. माना जा रहा है कि भाजपा आने वाले दिनों में कैंपेन भी तेज करेगी. इसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह भी कई रैलियां करेंगे. यही नहीं जानकारी मिली है कि आज ही सीएम योगी दिल्ली भी जा रहे हैं. वहां वह होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, BJP News, Bjp News In Hindi, Bjp News Up, India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com