विज्ञापन

ट्रेड खिलाड़ियों में हर्षल पटेल का नाम भी जुड़ा, नीलामी से पहले तक जारी रहेगी ट्रेडिंग, देखें पूरी लिस्ट

पहले कई सीजन में खेल चुके लंबू पेसर हर्षल पटेल अब अगले सीजन में गुजरात के लिए खेलते दिखाई पड़ेंगे. पिछले साल हर्षल हैदराबाद के लिए खेले थे

ट्रेड खिलाड़ियों में हर्षल पटेल का नाम भी जुड़ा, नीलामी से पहले तक जारी रहेगी ट्रेडिंग, देखें पूरी लिस्ट
ट्रेडिंग सूची में सबसे हालिया नाम हर्षल पटेल है
source: X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPl 2026) में आज खिलाड़ियों के रिटेंशन की आखिरी तारीख है, लेकिन खिलाड़ियों की ट्रेडिंग नियमित रूप से जारी है और नियम के अनुसार यह दिसंबर में होने वाली मिनी ऑक्शन से एक हफ्ते पहले तक विंडो खुली रहेगी. इसी कड़ी में आज कई टीमों के लिए खेल चुके लंबू पेसर हर्षल पटेल अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा बन गए. अब जबकि नीलामी खासी दूर है, तो उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अभी कई और खिलाड़ियों का ट्रेड देखने को मिलेगा. चलिए जान लीजिए कि 2027 के सीजन के लिए अभी तक कितने खिलाड़ियों की ट्रेडिंग हुई है, कितने कीमत पर हुई और वह किस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं:-

यह भी पढ़ें: SRH को लगा तगड़ा झटका! ट्रेविस हेड ने IPL 2027 से नाम लिया वापस, वर्कलोड बनी वजह

आईपीएल 2027: कन्फर्म खिलाड़ियों की ट्रेड सूची

खिलाड़ीपिछली टीमनई टीमट्रेड कीमत
हार्दिक पंड्यामुंबई इंडियंसपंजाब किंग्स18 करोड़ रुपये
अर्शदीप सिंहपंजाब किंग्समुंबई इंडियंस₹18 करोड़
ऋषभ पंतलखनऊ सुपर जायंट्सदिल्ली कैपिटल्स₹15 करोड़
कुलदीप यादवदिल्ली कैपिटल्सलखनऊ सुपर जायंट्स₹13.50 करोड़ 
टी नटराजनदिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबाद₹5 करोड़
जीशान अंसारीसनराइजर्स हैदराबाददिल्ली कैपिटल्स₹40 लाख
लियाम लिविंगस्टोनसनराइजर्स हैदराबादचेन्नई सुपर किंग्स₹6 करोड़
जैक एडवर्ड्ससनराइजर्स हैदराबादचेन्नई सुपर किंग्स₹3 करोड़
खलील अहमदचेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबाद₹4.80 करोड़
नेथन एलिसचेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबाद₹2 करोड़
हर्षल पटेलसनराइजर्स हैदराबादगुजरात टाइटंस8 करोड़ रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harshal Vikram Patel, Sunrisers Hyderabad, IPL 2027, Cricket, Board Of Control For Cricket In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com