विज्ञापन

MS Dhoni Retires: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर होंगे 'थाला'

MS Dhoni Retires: पूर्व कप्तान एमएस धोनी अब अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के मेन्टॉर की भूमिका में दिखाई पड़ेंगे. फ्रेंचाइजी ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है.

MS Dhoni Retires: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर होंगे 'थाला'
चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी
source: X

MS Dhoni Retires:  45 साल के एमएस धोनी आखिरकार पहली बार खुले तौर पर खिलाड़ी या कप्तान नहीं चेन्नई के मेन्टॉर बनकर IPL 2026 में चेन्नई के डग आउट में नजर आएंगे. 2008 से लेकर 2025 तक 19 सीजन लगातार 278 मैचों की 242 पारियों में 5439 रन बनाने के बाद अब शायद कहा जा सकता है कि एमएस धोनी ने क्रिकेट के बजाए मेन्टॉर की भूमिका में आना स्वीकार कर लिया है. 

जिस दिन आईपीएल की टीमें रिटेन की जा रही हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल से एमएस धोनी के नाम पर अनाउंसमेंट कर धमाका कर दिया. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल से ‘X' पर ट्वीट कर दिया, 'एक ऐसा खिलाड़ी, जो जीवन में एक ही बार आता है. एक नई भूमिका. एक बंधन जो हमेशा रहेगा- महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटर के रूप में कमान संभालेंगे! अनगिनत जीत, कठिन समय और दिलों में हमेशा बसने वाली यादों के बीच, एमएस शुरू से ही हमारे सफर के दिल में रहे हैं. हमें गौरव तक ले जाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने तक, थाला हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे. और चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा.'

दिलचस्प है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने चेन्नई टीम के बॉस एन श्रीनिवासन और एसएसडी की एक तस्वीर डाली है. इस तस्वीर के साथ लिखा है- ‘विश्वास की वजह से ये सफर मुमकिन रहा,' साथी ही तस्वीर के साथ एन श्रीनिवासन ने ये भी लिखा, 'धोनी के बगैर चेन्नई सुपर किंग्स का वजूद नहीं.करीब दो दशकों तक हम साथ बढ़े, जीते और एक साथ रहे.'

एक-दूसरे की नीयत पर कभी सवाल खड़े नहीं किये

ये भी लिखा गया, 'हमारा रिश्ता एक वजह से इसलिए मजबूत रहा. हमने एक-दूसरे की नीयत पर कभी सवाल खड़े नहीं किये. विश्वास की वजह से ये सफ़र मुमकिन रहा. 2008 में मैंने इस बात पर जोर दिया कि धोनी CSK का हिस्सा हों.. मुझे लगता है ये मेरा बेस्ट फैसला साबित हुआ. धोनी की कामयाबियों की वजह से नहीं बल्कि वो इसलिए कि वो ऐसी शख़्सियत और इंसान हैं.'

CSK के ही ट्विटर हैंडल से टीम की मालकिन श्रीमती रुपा गुरुनाथ ने फ़ैन्स को अपनी बातें शेयर की हैं. वो कहती हैं, 'वाणक्कम सुपर फ़ैंस! आप सबने दो दशकों तक इस टीम को ढेर सारा प्यार और दुलार दिया है. आप सबों के साथ ये लंबा सफर रहा है. 2008 के बारे में सोचती हूं तो एक बात साफ़ याद आती है कि मेरे पिताजी जब चेन्नई की टीम खरीदना चाहते थे तो एक बात साफ थी कि वो एमएस धोनी को टीम का कप्तान बनाना चाहते थे. ये एक बड़ा और सबसे बढ़िया फ़ैसला था जो हमने लिया.' 

रुपा गुरुनाथ ने आगे कहा कि, 'बीस सालों से एमएस धोनी और चेन्नई एक साथ रहे, जीत में भी और हार में भी. हम दोनों ने एक एक- दूसरे से काफी कुछ सीखा. कुछ महीने पहले जब मैं उनसे मिली तो उन्होंनवे कहा कि वो आश्वस्त नहीं हैं कि वो अगला सीजन खेल पाएंगे. शनिवार को जब हम फोन पर बात कर रहे थे और काशी टीम से रिलीज की बात कर रहे थे तो धोनी ने कहा कि शायद आपको मेरा नाम भी रिलीज कर देना चाहिए.'

रुपा बताती हैं कि धोनी कहते ही इंटरनेट शट डाउन हो गया. वो कहती हैं कि उन्होंने वापस धोनी को कॉल किया और कहा, 'देखिए इंटरनेट भी आपकी बात को हैंडल नहीं कर पा रहा है कि आप अगला सीज़न नहीं खेलेंगे.'

यह भी पढ़ें-  '10 साल बाद पछताएंगे विराट कोहली...,' कपिल देव ने स्टार क्रिकेटर को लेकर क्यों कह दी इतनी बड़ी बात?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Chennai Super Kings, IPL 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com