MS Dhoni's annual income: पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) कुछ भी करते हैं, तो चर्चा का विषय बन जाता है. इन दिनों वह आईपीएल (IPL 2026) से बाहर रहने के लिए नहीं, बल्कि पिछले वित्तीय वर्ष के लिए चुकाई कई रकम के कारण चर्चा में हैं. जैसे ही ऐसी रिपोर्ट आईं कि एमएस धोनी बिहार और झारखंड दोनों ही राज्य में पिछले साल सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रूप से कर चुकाने वाले शख्स हैं, तो देखते ही देखते वह फैंस और तमाम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए. हालांकि, आयकर प्रधान मुख्य आयुक्त (बिहार-झारखंड), डॉ. डी. सुधाकर राव ने रांची में एक मीडिया बातचीत के दौरान धोनी के शीर्ष स्थान की पुष्टि की है, लेकिन अधिकारियों ने जनता के सामने सटीक आंकड़े का खुलासा करने से परहेज किया है. लेकिन वित्तीय विश्लेषकों और उनकी पिछली रिपोर्टों तथा वर्तमान कमाई (आईपीएल 2026, ब्रांड एंडोर्समेंट और विभिन्न व्यावसायिक निवेशों) पर आधारित रिपोर्टों के आधार पर राशि इस प्रकार है.
करीब इतना सालाना कर चुकाया धोनी ने
भारतीय पूर्व कप्तान के लगभग चुकाए गए सालना कर से साफ है कि टीम इंडिया से पिछले कई सालों से खासा दूर रहने के बावजूद धोनी की सालाना कमाई जबर्दस्त है. और रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल रहे धोनी ने सालाना कर के रूप में करीब 38 करोड़ रुपये चुकाए हैं और उनकी सलाना कमाई बहुत ही मजबूत बनी हुई है.
धोनी की आय पर सरचार्ज और सेस भी
अगर एम.एस. धोनी ने लगभग 38 करोड़ का इनकम टैक्स भरा है, तो उनकी सालाना कमाई का अनुमान भारतीय टैक्स स्लैब वर्तमान टैक्स स्लैब (2025-26) के आधार पर लगाया जा सकता है. धोनी जैसे अति-धनी व्यक्तियों के लिए टैक्स की गणना में केवल बेस टैक्स ही नहीं, बल्कि सरचार्ज और सेस भी शामिल होता है.
टैक्स कैलकुलेशन का गणित
इतनी अधिक आय के लिए आमतौर पर 'न्यू टैक्स रिजीम' का पालन किया जाता है. और इसकी इसकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
टैक्स स्लैब: ₹24 लाख से ऊपर की पूरी आय पर 30% टैक्स लगता है.
सरचार्ज: यदि सालाना आय ₹5 करोड़ से अधिक है, तो टैक्स राशि पर 25% का सरचार्ज लगता है।
सेस: कुल टैक्स और सरचार्ज के योग पर 4% 'हेल्थ और एजुकेशन सेस' लगाया जाता है.
धोनी की लगभग सालाना कमाई
अब जबकि रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने सालाना 38 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है, तो उनकी आमदनी की गणना कुछ इस तरह की जा सकती है.
प्रभावी टैक्स दर: 30% बेस टैक्स + सरचार्ज + सेस को मिलाकर उच्च आय वर्ग के लिए कुल टैक्स दर लगभग 39% हो जाती है. ऐसे में धोनी की अनुमानित आय इस तरह निकाल सकते हैं:
अनुमानित आय= चुकाया गया टैक्स/प्रभावी टैक्स दर
= 38,0000,000 /0.39= 97.4 करोड़ रुपये
धोनी की कमाई के अलग-अलग स्रोत
इस तरह चुकाए गए सालना 38 करोड़ रुपये के कर भुगतान के आधार पर कहा जा सकता है कि एमएस धोनी ने साल 202-26 में 95 करोड़ से लेकर 105 करोड़ रुपये की कमाई की. चलिए आप जान लीजिए कि फिलहाल धोनी की कमाई के मुख्य स्रोत क्या-क्या हैं.
PL 2026 सैलरी: 'अनकैप्ड' खिलाड़ी के रूप में रिटेन होने पर ₹4 करोड़ धोनी को पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स से मिले.
ब्रांड एंडोर्समेंट: धोनी की आय का सबसे बड़ा हिस्सा (लगभग ₹70–80 करोड़) 30 से अधिक ब्रांड्स के विज्ञापनों से आता है. पिछले कुछ सालों से धोनी से अपने पूर्व के प्रति ब्रांड रेट को आधा कर दिया. इससे उनकी झोली में और कई बड़े ब्रांड आ गए और इनकी कुल संख्या 30 के पार पहुंच गई
बिजनेस निवेश: धोनी ने कई बिजनेस और स्टार्ट-अप में निवेश किया हुआ है. इसके तहत धोनी इंटरटेनमेंट, सेवन कंपनी के अलावा बाकी ऐसे कई स्टार्ट-अप हैं, जिनसे धोनी को हर साल अच्छी-खासी कमाई होती है.
खेती से कमाई: यह तो पिछले कई सालों से सभी जानते हैं कि धोनी रांची में करीब सौ बीघा जमीन पर खेती करते हैं. रांची स्थित उनके फार्महाउस से होने वाली कृषि आय आमतौर पर टैक्स-फ्री होती है. कुल मिलाकर धोनी करीब 100 करोड़ की अनुमानित कमाई विशुद्ध रूप से उनके बिजनेस से जुड़े कामों से आती है.
यह भी पढ़ें: IPL में धोनी का करियर खत्म? इस साल एक भी मैच में नहीं आएंगे नजर! जानें क्यों
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं