विज्ञापन

गोरखपुर: बीटेक छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड, नोट में लिखा- 'न अच्छा बेटा बन पाया, न अच्छा छात्र'

दकज यूनिवर्सिटी के बीटेक थर्ड ईयर के छात्र घनेंद्र चौधरी ने हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया. अलीगढ़ के रहने वाले इस छात्र ने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगते हुए खुद को एक असफल बेटा बताया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है.

गोरखपुर: बीटेक छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड, नोट में लिखा- 'न अच्छा बेटा बन पाया, न अच्छा छात्र'
गोरखपुर: बीटेक छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड, नोट में लिखा- 'न अच्छा बेटा बन पाया, न अच्छा छात्र'
  • गोरखपुर के महादेव ब्वॉयज हॉस्टल में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र घनेंद्र चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी विफलताओं और माता-पिता की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने का दुख व्यक्त किया
  • घटना की जानकारी हॉस्टल वार्डन को तब हुई जब छात्र लंबे समय तक कमरे से बाहर नहीं निकला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहाँ रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के इंदिरानगर स्थित महादेव ब्वॉयज हॉस्टल में रह रहे बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार, 14 मई की सुबह छात्र का शव कमरे में पंखे से लटका मिला. मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के खैर बायपास रोड निवासी 23 वर्षीय घनेंद्र चौधरी के रूप में हुई है.

सुसाइड नोट में छलका दर्द

पुलिस को मौके से एक पन्ने का भावुक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इसमें घनेंद्र ने अपनी विफलताओं और माता-पिता की उम्मीदों को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है. उसने लिखा कि "मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं न अच्छा बेटा बन सका और न ही अच्छा छात्र. मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. अगले जन्म में फिर आपका बेटा बनकर आऊंगा और तब आपके सपने जरूर साकार करूंगा."

कैसे पता चली घटना?

जानकारी के मुताबिक, घनेंद्र गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीटेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में अकेले कमरा लेकर रहता था. बुधवार शाम वह हॉस्टल आया और सीधे अपने कमरे में चला गया. गुरुवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो हॉस्टल वार्डन को शक हुआ. आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तब वार्डन ने दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना दी.

पुलिस और फॉरेंसिक जांच

सूचना मिलते ही रामगढ़ताल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो घनेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को नीचे उतरवाया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अलीगढ़ में मृतक के पिता बृजभान सिंह को घटना की जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- सास ने दामाद को भिजवाया जेल तो पत्नी चढ़ गई टावर पर! हैरान-परेशान पुलिस को जेल से लाना पड़ा पति

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com