आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट के 49 मुकाबले समाप्त हो चुके हैं. 50वां मुकाबला आज (सात मई 2026) लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के 53वें मुकाबले में रविवार (10 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत लखनऊ के साथ है. मगर उस मुकाबले में भी शायद ही एमएस धोनी (MS Dhoni) शिरकत करते हुए नजर आएंगे. यहीं नहीं संभावनाएं तो पूरी ऐसी बन रही है कि जारी सीजन में वह शायद ही एक बार भी मैदान में नजर आएं. सुनने में जरूर कड़वा लग सकता है, लेकिन यह सत्य है. धोनी के आईपीएल 2026 में नहीं खेलने की वजह भी हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
अब शायद ही मैदान में दिखें माही!
क्रिकेट प्रेमियों को शायद ही अब माही की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी. क्योंकि टूर्नामेंट के 49 मुकाबले बीत जाने के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ तेज हो गई है. शुरुआती चरण में तो नजर आ रहा था कि सीएसके की टीम शायद ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी. जिससे उम्मीद की एक किरण जग रही थी कि माही आखिर में क्रीज पर उतर सकते हैं. मगर पिछले कुछ मुकाबलों में मिली जीत के बाद सीएसके भी प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में शामिल हो गई है. युवा खिलाड़ी लगातार सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं धोनी ने अबतक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. यहीं नहीं उनकी उम्र भी काफी हो चुकी है ओर चोट से वापसी करते हुए शायद ही वह जल्द लय पकड़ पाएंगे. यहीं मुख्य वजह है कि टूर्नामेंट की गंभीरता को देखते हुए अब इस साल उन्हें मौका नहीं मिल पाएगा. सीएसके के लिए अब सारे मुकाबलें करो या मरो जैसे हो गए हैं. माही खुद टीम संयोजन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं.
धोनी का आईपीएल करियर भी हो गया खत्म!
यहीं नहीं माना तो ऐसा भी जा रहा है कि धोनी का आईपीएल करियर बगैर मैदान में उतरे ही समाप्त हो चुका है. क्योंकि धोनी की मौजूदा उम्र 44 साल है. (44 साल और 304 दिन) अगले जुलाई में वह 45 साल के हो जाएंगे. इस उम्र में फिटनेस को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है. टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि जारी सीजन उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है. ऐसे में उनका करियर बिना मैदान पर उतरे ही समाप्त होता हुआ नजर आ रहा है.
पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान है धोनी
धोनी का नाम आईपीएल के मशहूर क्रिकेटरों में शुमार हैं. वह अपनी अगुवाई में सीएसके को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं. यहीं नहीं वह आईपीएल में सर्वाधिक बार खिताब जीतने वाले संयुक्त रूप से पहले कप्तान भी हैं.
धोनी का आईपीएल करियर
खबर लिखे जाने तक आईपीएल में धोनी ने कुल 278 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 242 पारियों में 38.3 की औसत से 5439 रन निकले हैं. आईपीएल में धोनी के नाम 24 अर्धशतक दर्ज है. 84 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. मौजूदा समय में धोनी आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं.
यह भी पढ़ें- कौन थे अमनप्रीत गिल? जिनकी मौत से हैरान हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर लिख डाली दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं