विज्ञापन

Rain Alert: आंधी के बाद बारिश, दिल्ली, यूपी से पंजाब तक कब तक बरसेंगे बदरा, जानें मौसम का हाल

Rain Alert in Delhi NCR: मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब, राजस्थान समेत देश के 10 राज्यों के लिए तेज बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है, लेकिन अभी दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. शनिवार को दिल्ली का पारा फिर चढ़ने वाला है.

Rain Alert: आंधी के बाद बारिश, दिल्ली, यूपी से पंजाब तक कब तक बरसेंगे बदरा, जानें मौसम का हाल
Rain Alert in Delhi NCR: बारिश, गर्मी और आंधी तूफान का अलर्ट देखें
  • दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में 15 मई को हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है
  • मौसम विभाग ने 10 राज्यों के लिए तेज बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है
  • उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 15-16 मई को पारा 40 डिग्री से ऊपर रहने के कारण गर्मी बढ़ेगी और लू चलेगी
नई दिल्ली:

Weather Today: दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज भी बारिश देखने को मिल सकती है. गुरुवार रात तेज आंधी नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में देखने को मिली थी. इसके बाद आज भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 15 मई और 16 मई को बारिश हो सकती है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी 15 मई को बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में कल बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था.इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है. दिल्ली में भी शाम के वक्त हल्की बूंदाबंदी होने के संकेत हैं. 

10 राज्यों के लिए तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 राज्यों के लिए भीषण बारिश और आंधी-तूफान को लेकर पहले ही आगाह कर दिया है. इन राज्यों में न सिर्फ तेज बारिश देखने को मिल सकती है बल्कि आंधी-तूफान भी आ सकता है. इस दौरान 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में 14 मई की तेज गर्मी के बाद आज Yr हल्के बादल छाए रहने और आंधी- तूफान के साथ ही छिटपुट बारिश भी हो सकती है.पूर्वोत्तर भारत को भी बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम और त्रिपुरा के लोग भी 17 मई तक हल्की से मध्यम बारिश का सामना कर सकते हैं. वहीं 18 मई तक असम और मेघालय का हाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इन राज्यों में तेज बारिश और बिजली का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की वजह से मौसम विभाग के मुताबिक ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 15 मई 2026 को कोयंबटूर और नीलसगिरी में भारी बारिश हो सकती है.  केरल में 15-17 मई तक बारिश हो सकती है. वहीं कर्नाटक, पुडुचेरी और कराईकल में भी 18 मई तक बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है. 

दिल्ली वाले चिलचिलाती गर्मी से सावधान, आंधी से राहत नहीं

दिल्ली वालों को गुरुवार को तेज गर्मी के बाद आज कुछ हद तक राहत मिल सकती है. हल्की बारिश और आंधी-तूफान का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. हालांकि गर्मी परेशान करती रहेगी. 15 और 16 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 14 मई की तरह ही 15 और 16 मई को भी दिन में लोगों को चिलचिलाती धूप से जूझना पड़ेगा. गर्म हवाओं की वजह से दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. राहत भरी बात ये है कि शाम के समय आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है. हालांकि 16 मई को आसमान साफ रहेगा 17 मई से गर्मी और रुलाएगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 18 और 19 मई को भी कुछ ऐसा ही हाल रह सकता है. बता दें कि 15 मई को तड़के 4  बजे के आसपास दिल्ली-एनसआर में तेज आंधी-तूफान देखने को मिला था. हालांकि दिन में गर्मी रहेगी. 

UP में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी

उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मई को गर्मी  तेजी से बढ़ने वाली है.राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने से आमजन की मुसीबत बढ़ सकती है. वहीं वेस्टर्न यूपी के लोग लू से परेशान रहेंगे. इसीलिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह मौसम विभाग ने दी है.बता दें कि एक दिन पहले आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी. अब फिर गर्मी रुलाने वाली है. 

बिहार के लोग धूल भरी आंधी से सावधान

बिहार में भी गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पटना, गया जैसे शहरों में तेज धूप की वजह से पारा 39 से 41 डिग्री रह सकता है. हालांकि कुछ इलाकों में आज शाम के समय हलके बादल छाये रह सकते हैं. आंधी और धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं. 

मध्य प्रदेश में कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश 

मध्य प्रदेश में आज मिलाजुला मौसम देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में लू चलेगी तो वहीं कुछ में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. छतरपुर के खुजराहो में पारा 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है. वहीं पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान, 19 डिग्री के आसापास रह सकता है.16 मई का मौसम भी कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. बता दें कि वेस्टर्न मध्य प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा हीट जोन बना हुआ है. अगले 24 घंटों के लिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com