विज्ञापन

धोनी बने झारखंड और बिहार के सबसे बड़े करदाता, आयकर विभाग ने दोनों राज्यों से बटोरे 20,000 करोड़

आयकर विभाग ने झारखंड और बिहार से 2025-26 के दौरान कुल 20,000 करोड़ रुपये का कर जुटाया है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा करदाता बनकर उभरे हैं.

धोनी बने झारखंड और बिहार के सबसे बड़े करदाता, आयकर विभाग ने दोनों राज्यों से बटोरे 20,000 करोड़
MS Dhoni

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने 2025-26 के दौरान झारखंड और बिहार (Jharkhand And Bihar) से कुल मिलाकर लगभग 20,000 करोड़ रुपये का कर जुटाया है. यह जानकारी गुरुवार (सात मई 2025) को एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों को मिलाकर व्यक्तिगत करदाताओं में सबसे अधिक कर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चुकाया है. 

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड), डॉ.डी. सुधाकर राव ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार और झारखंड से कुल वसूली लगभग 20,000 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 12,000 करोड़ रुपये केवल झारखंड से वसूले गए.' उन्होंने बताया कि कुल वसूली का लगभग 70 प्रतिशत स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

राव ने कहा, 'पिछले वित्त वर्ष में बिहार और झारखंड को मिलाकर धोनी सबसे अधिक कर अदा करने वाले व्यक्तिगत करदाता हैं. हालांकि, उन्होंने अपने शुद्ध कर रिटर्न का खुलासा करने से परहेज किया.'

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कंपनियों में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और सीएमपीडीआई ने सबसे अधिक कर दिया है.

यह भी पढ़ें- कप्तानी का दबाव या कुछ और, क्यों लगातार फ्लॉप हो रहे हैं अक्षर पटेल? इरफान पठान ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com