Viral Video: भारत की वैदिक परंपरा से प्रभावित एक परिवार इजराइल छोड़कर भारत आ गया. परिवार अपने बेटे को वैदिक शिक्षा दिलाना चाहता था. इसके लिए उसने अपने बेटे को परिवार ने भारत के पारंपरिक गुरुकुल में बेटे को डाल दिया. इस दौरान बेटे ने गुरुकुल में करीब 12 सालों तक शिक्षा ली और वहां पर मंत्रों का उच्चारण, यज्ञ और पूजा करना, सनातन धर्म, वैदिक दर्शन और बहुत कुछ सीखा. फिलहाल भारत में वैदिक शिक्षा लेने वाले तमाल अब सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं.
इजराइली ब्राह्मण परिवार से है तमाल
तमाल इजराइल में पैदा हुए थे, लेकिन उनका परिवार उन्हें वैदिक शिक्षा दिलाना चाहता था. इसलिए भारत आ गया और यही पर रहने लगा. भारत में वैदिक शिक्षा लेने के बाद तमाल पूजा पाठ करते हैं, यज्ञ कराते हैं. उनका इंस्टाग्राम पर मंत्र साधना नाम से एक अकाउंट भी है, जिस पर वह अक्सर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं.
तमाल (mantra_saadhana) के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 62 हजार फॉलोवर्स हैं. उन्होंने एक वीडियो में बताया कि मेरा जन्म इज़राइल में हुआ था, लेकिन मैं एक ब्राह्मण हूं और भारत में रहने वाला एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर हूं.
17 साल पहले भारत आया परिवार
इजराइली मूल के तमाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में कहा कि 17 साल पहले मेरा पूरा परिवार (मेरे माता-पिता, मेरी दादी और मेरी बहन) भारत आ गया था, क्योंकि वे चाहते थे कि मैं एक पारंपरिक वैदिक गुरुकुल में शिक्षा लूं. वहां मैंने मंत्रों का उच्चारण करना, यज्ञ और पूजा करना, सनातन धर्म, वैदिक दर्शन और बहुत कुछ सीखा.
12 साल गुरुकुल में ली शिक्षा
मैंने उस गुरुकुल में 12 साल बिताए और फिर अपनी शिक्षा पूरी की. पढ़ाई पूरी होने के बाद, सच कहूं तो, मैं थोड़ा दिशाहीन महसूस कर रहा था, लेकिन फिर मैंने तय किया कि गुरुकुल में सीखी गई यज्ञ करने और मंत्रोच्चार करने की विद्या का उपयोग करके, मैं सनातन धर्म को पूरी दुनिया में फैलाने को अपने जीवन का लक्ष्य बनाऊंगा. अब मैं गृह-प्रवेश और अन्य तरह की पूजाओं के लिए यज्ञ करवाता हूं. आप मुझे इन कार्यों के लिए आमंत्रित कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें
लुधियाना में नाबालिग की ‘ड्राइविंग' का खौफनाक नजारा! बेकाबू कार दुकान में घुसी, VIDEO वायरल
भावुक कर देगा 3 साल की बच्ची यह VIDEO, कैंसर के खिलाफ जीत पर तालियों से गूंज उठा अमेरिका का अस्पताल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं