विज्ञापन

नंबर-1 मोहम्मद अब्बास, नंबर-3 पर मिचेल स्टार्क, 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में मोहम्मद अब्बास ने अहम भूमिका निभाई. 2026 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भी वह शीर्ष पर पहुंच गए हैं.

नंबर-1 मोहम्मद अब्बास, नंबर-3 पर मिचेल स्टार्क, 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
मोहम्मद अब्बास
NDTV

पाकिस्तान ने रावलपिंडी टेस्ट में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ पाकिस्तान का दो साल से चला आ रहा टेस्ट सीरीज जीत का इंतजार भी खत्म हो गया. जीत के सबसे बड़े हीरो अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास रहे, जिन्होंने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को मैच और सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मोहम्मद अब्बास ने कुल 6 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. वहीं, पूरी सीरीज में 8 विकेट लेकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी अपने नाम किया. रावलपिंडी में अब्बास ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट में सटीक लाइन-लेंथ और अनुभव कितने बड़े हथियार होते हैं.

2026 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 39 विकेट - मोहम्मद अब्बास (पाकिस्तान)
  • 33 विकेट - जोश टंग (इंग्लैंड) 
  • 32 विकेट - मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
  • 28 विकेट - मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश)
  • 28 विकेट - ओली रॉबिन्सन (इंग्लैंड)
  • 27 विकेट - हसन महमूद (बांग्लादेश)

अब्बास ने छोड़े सभी बड़े नाम पीछे

मोहम्मद अब्बास सिर्फ पाकिस्तान की जीत के हीरो नहीं बने, बल्कि 2026 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के जोश टंग, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज जैसे दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उनकी सटीक स्विंग और लगातार सही लाइन पर गेंदबाजी पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत साबित हुई. यही वजह रही कि पाकिस्तान न सिर्फ मैच जीतने में सफल रहा, बल्कि दो साल बाद टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर सका.

यह भी पढ़ें-  नंबर-1 वेस्टइंडीज, नंबर-5 पर नेपाल, लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे कम स्कोर करने वाली टॉप-10 टीमें

यह भी पढ़ें-  भारत कहां जीत गया मैच? शर्मनाक हार के बाद नेपाल के कप्तान ने बताया टर्निंग पॉइंट

यह भी पढ़ें-  भुवनेश्वर कुमार ने फिर दिखाया दम, 3 विकेट लेकर यूपी को दिलाई शानदार जीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com