विज्ञापन

SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी में कर्मचारियों की लगी लॉटरी! गिफ्ट में मिली गोल्ड रिंग

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि Sun Group के कर्मचारियों को शादी के मौके पर गोल्ड रिंग दी गई.

SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी में कर्मचारियों की लगी लॉटरी! गिफ्ट में मिली गोल्ड रिंग
Kavya Maran Wedding Gold Ring
X (formerly Twitter)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन  और Sun Group की प्रमुख हस्तियों में शामिल काव्या मारन की शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक नया दावा चर्चा का विषय बन गया है. कई सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि काव्या मारन ने अपनी शादी के अवसर पर सन ग्रुप के कर्मचारियों को गोल्ड रिंग गिफ्ट में दी है. हालांकि, इस दावे की अभी तक सन ग्रुप की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कंपनी ने कर्मचारियों को कथित तौर पर गोल्ड रिंग दिए जाने संबंधी खबरों पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है.

वायरल वीडियो के बाद बढ़ीं चर्चाएं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोगों को अंगूठियां प्राप्त करते हुए दिखाया गया है. इसी आधार पर दावा किया जा रहा है कि काव्या मारन की शादी के जश्न में सन ग्रुप के कर्मचारियों को गोल्ड रिंग दी गईं. फिलहाल इस दावे को वायरल सोशल मीडिया पोस्ट्स और वीडियो तक ही सीमित माना जा रहा है.

काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में आयोजित एक निजी समारोह में मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर से शादी की. इस समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए एक भावुक संदेश शेयर किया. उन्होंने लिखा कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद उनके लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है और वे इस नए सफर में सभी की शुभकामनाओं को अपने साथ लेकर चल रहे हैं.

चेन्नई में होगा भव्य रिसेप्शन

ग्रीस में शादी के बाद काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर भारत लौट चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों परिवारों ने 21 नवंबर को चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया है. इससे पहले चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने पर न्यूली मैरिड कपल का जोरदार स्वागत भी किया गया.

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सह-मालिक के रूप में भी जानी जाती हैं. आईपीएल मैचों के दौरान उनकी मौजूदगी अक्सर चर्चा में रहती है.

यह भी पढ़ें- IPL 2027 Team Purse Details: खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद किस टीम के पर्स में कितने रुपए बचे?

यह भी पढ़ें- CSK Retention List IPL 2027: चेन्नई ने किन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया? जानें पर्स में कितने पैसे बचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Sunrisers Hyderabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com