विज्ञापन

भारत कहां जीत गया मैच? शर्मनाक हार के बाद नेपाल के कप्तान ने बताया टर्निंग पॉइंट

भारत-A के खिलाफ 306 रन की करारी हार के बाद नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने स्वीकार किया कि उनकी टीम पूरी तरह आउटप्ले हुई. उन्होंने तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की शतकीय पारियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने दबाव की स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला.

भारत कहां जीत गया मैच? शर्मनाक हार के बाद नेपाल के कप्तान ने बताया टर्निंग पॉइंट
India A vs Nepal
BCCI

ACC पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-A के हाथों 306 रन की करारी हार के बाद नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने माना कि उनकी टीम मैच में पूरी तरह पिछड़ गई. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने जिस तरह मुश्किल हालात से वापसी की, वह जीत की पूरी हकदार थी.

मैच के बाद लामिछाने ने कहा, 'आज भारत ने हमें हर विभाग में पछाड़ दिया. हमने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपने कौशल का शानदार इस्तेमाल किया. तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने जिस तरह दबाव को संभाला, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है.'

तिलक और कुशाग्र की तारीफ

नेपाल ने भारत-A को 42 रन तक तीन झटके देकर दबाव में डाल दिया था, लेकिन इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा (107) और कुमार कुशाग्र (117) ने चौथे विकेट के लिए 206 रन जोड़कर मुकाबले का रुख ही बदल दिया. लामिछाने ने कहा कि यही साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. उनके मुताबिक भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव में धैर्य दिखाया और फिर बड़े स्कोर की नींव रखी.

पूरी ताकत के साथ नहीं उतरी थी नेपाल

नेपाल के कप्तान ने यह भी खुलासा किया कि उनकी टीम इस मैच में पूरी ताकत के साथ नहीं खेल रही थी. उन्होंने बताया कि नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) के कारण कुछ खिलाड़ी मैच वाले दिन ही दोहा पहुंचे थे, जिससे टीम संयोजन बनाना आसान नहीं था. उन्होंने कहा, 'हमारी पूरी ताकत वाली टीम यहां नहीं थी. कुछ खिलाड़ी आज सुबह ही पहुंचे थे. नेपाल में NPL चल रही है, इसलिए हमें नई खिलाड़ियों के साथ तालमेल बैठाना पड़ा. सभी चीजों को संभालना हमारे लिए मुश्किल था.'

हार के बावजूद कप्तान को भरोसा

भले ही नेपाल सिर्फ 26 रन पर ऑलआउट हो गया, लेकिन लामिछाने का मानना है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि टीम को अपनी कमियों का पता है और आगामी मुकाबलों में वह बेहतर प्रदर्शन करेगी. नेपाल के कप्तान ने कहा, 'हम जानते हैं कि आज कहां कमी रह गई. हार से हमें सीख मिलेगी. हम आने वाले मैचों को लेकर पूरी तरह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं.'

भारत-A ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

भारत-A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 332/9 रन बनाए. तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने शानदार शतक जड़े, जबकि अंत में सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेली. जवाब में नेपाल की पूरी टीम महज 26 रन पर सिमट गई. प्रिंस यादव ने 5 विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा ने 4 विकेट लेकर नेपाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

यह भी पढ़ें-  भुवनेश्वर कुमार ने फिर दिखाया दम, 3 विकेट लेकर यूपी को दिलाई शानदार जीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Nepal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com