DuleepTrophy 2026: दलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी गेंदबाजी से कमाल तो कर ही रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी कमाल की फिटनेस का भी सबूत किया है. जब उन्होंने अपनी ही गेंदबाजी पर एक लो कैच लपकर बल्लेबाज को हैरान कर दिया, शमी के इस कैच की तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है. ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफ़ी 2026 के सेमीफ़ाइनल मैच में, शमी ने हर्ष दुबे का विकेट लेने के लिए एक हाथ से नीचे की ओर झुककर शानदार लो कैच पकड़ा. इस कैच के लिए तेज़ रिफ्लेक्स की जरूरत थी, लेकिन शमी ने इस कैच को लेकर अपनी फिटनेस का सबूत भी पेश कर दिया है.
बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट सोशल मीडिया हैंडल ने इस क्लिप को शेयर किया और इसे 'शानदार एक-हाथ वाला कैच' बताया है. दरअसल, शमी की फ़ुल-लेंथ गेंद को दुबे ने सीधे बॉलर की तरफ धकेला, तो शमी पिच के पास पहुंच गए. शमी ने गेंद को पकड़ लिया और शानदार 'लो कैच को पूरा करके ईस्ट जोन की पकड़ मजबूत कर दी.
इस मैच की दूसरी पारी में शमी का यह तीसरा विकेट था, इससे पहले वे आर्यन जुयाल और यश राठौड़ को आउट कर चुके थे.अमरोहा में जन्मे शमी के स्पेल की मदद से ईस्ट जोन ने सेंट्रल ज़ोन को सिर्फ 158 रन पर ऑल-आउट कर दिया. अब ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम को फाइनल में जगह पक्की करने के लिए सिर्फ 159 रनों की जरूरत है.
Brilliant reflexes 👌
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
Mohd. Shami pulls off a fantastic one-handed-catch off his own bowling to dismiss Harsh Dubey 🙌#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/G7ZYgbpmi7
गौरतलब है कि शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन नेशनल सेलेक्टर्स ने उन्हें भारतीय टीम में पक्की जगह नहीं दी है. शमी भारत के ODI वर्ल्ड कप 2023 कैंपेन के स्टार थे और उन्होंने भारत को जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका और टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई.
वर्ल्ड कप के बाद, चोट के कारण शमी को टीम से बाहर रहना पड़ा और एक साल से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने वापसी की. 2025 की शुरुआत में, शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में खेले थे, इसके बाद उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी जगह बनाई. वे टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे और भारत ने जीत हासिल की. लेकिन इसके बाद से शमी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्मेंस कर चयनकर्ताओं की दरवाजा खटखटा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Video: मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने किया अद्भुत करिश्मा, कभी नहीं पकड़ा गया ऐसा नायाब कैच, खुद भी चौंक गए
ये भी पढ़ें-\ सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें-\ रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें-\ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं