विज्ञापन

'यकीन करना मुश्किल...', मोहम्मद सिराज की फिर हुई अनदेखी तो भड़के मोहम्मद कैफ, मोर्ने मोर्कल पर साधा 'निशाना'

पूर्व भारतीय स्टार मोहम्मद कैफ इस बात से हैरान है कि गौतम गंभीर एंड टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर मोहम्मद सिराज को नजरअंदाज करने का फैसला लिया है.

'यकीन करना मुश्किल...', मोहम्मद सिराज की फिर हुई अनदेखी तो भड़के मोहम्मद कैफ, मोर्ने मोर्कल पर साधा 'निशाना'
सिराज की फिर हुई अनदेखी तो भड़के मोहम्मद कैफ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के मोहम्मद सिराज को एक बार फिर बाहर रखने के फैसले की आलोचना की है. उन्होंने सवाल उठाया कि भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक को प्लेइंग इलेवन से कैसे बाहर रखा जा सकता है. कैफ का मानना ​​है कि विदेशों में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए, जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ सिराज का नाम भी सबसे पहले विचार में आना चाहिए. उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि एक तरफ तो बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने हाल ही में सिराज की तारीफ करते हुए उन्हें 'वर्ल्ड-क्लास' गेंदबाज बताया था और कहा था कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. 

पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, जिसके लेकर सुनील गावस्कर से लेकर मदन लाल तक ने सवाल उठाए थे. इस मामले पर राजनीतिक भी खूब हुई थी. वेलिंगटन में भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते दिखे थे, इसके बाद सिराज को टीम में शामिल करने की मांग उठ रही थी. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. जबकि, मौजूदा WTC साइकिल में सिराज 11 मैचों में 43 विकेट लेकर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

मोहम्मद कैफ ने एक्स पर लिखा,"यह यकीन करना मुश्किल है कि भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज़ों में से एक, मोहम्मद सिराज को फिर से टीम से बाहर कर दिया गया है. भारत के विदेशी टेस्ट बॉलिंग अटैक के लिए, बुमराह के साथ-साथ सिराज का नाम सबसे पहले आना चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने खुद सिराज को 'वर्ल्ड-क्लास' गेंदबाज़ बताया था और कहा था कि वह अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हैं."

अनुभवी कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी सिराज को लगातार टीम से बाहर रखे जाने पर निराशा जताई है. उन्होंने इस फैसले को अनुचित बताया, जबकि WTC में सिराज का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा WTC चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 5 गेंदबाजों में से, अब भारत की टीम में केवल जसप्रीत बुमराह के लिए ही जगह बची है.

भोगले ने ट्विटर पर लिखा,"सिराज अब भारत के छठे नंबर के तेज गेंदबाज हैं. मुझे यह बहुत अनुचित लगता है. इस WTC चक्र में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 5 गेंदबाजों में से, भारत के पास अब केवल बुमराह के लिए ही जगह है. आप चाहेंगे कि जो गेंदबाज चुने गए हैं वे अच्छा प्रदर्शन करें, क्योंकि गेंदबाजी के लिए परिस्थितियां भी बहुत अनुकूल हैं, लेकिन उन्हें यह पता होगा कि जब उनकी बारी आएगी, तो उन्हें ज्यादा लंबा मौका नहीं दिया जाएगा."

सीरीज के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण न्यूजीलैंड को ऑलआउट करने में संघर्ष करता दिखा, जिसके चलते मेहमान टीम मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही. ऐसे में सिराज का टीम से बाहर रहना चर्चा का विषय बन गया है, खासकर इसलिए क्योंकि टेस्ट क्रिकेट (सबसे लंबे फॉर्मेट) में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.

सीरीज के पहले मैच के लिए, भारत ने जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को अपने चार मुख्य तेज गेंदबाजों के रूप में चुना, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी का एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान किया. माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने यह चयन गेंदबाजी संयोजन और बल्लेबाजी में गहराई बढ़ाने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए किया था. जबकि दूसरे मैच में टीम ने सिर्फ एक बदलाव किया. प्रसिद्ध की जगह गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया का चौंकाने वाला दांव! 577 विकेट लेने वाले दिग्गज पर गिरी गाज, पर्थ टेस्ट में नहीं मिलेगी जगह?

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ सिराज की बात कर रहे हैं, लेकिन जडेजा का क्या?', भारत की प्लेइंग 11 पर सुनील गावस्कर का रिएक्शन वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Mohammed Kaif, Mohammed Siraj, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com