विज्ञापन

5G भूल जाइए! यहां शुरू हो गया 6G का ट्रायल, स्पीड से लेकर टेक्नोलॉजी तक में दिखेंगे ये बदलाव

China 6G Pilot Program 2026: चीन ने लैब से बाहर निकलकर असली दुनिया में 6G इंटरनेट की टेस्टिंग शुरू कर दी है. जानिए कब लॉन्च होगा 6G, कितनी मिलेगी स्पीड.

5G भूल जाइए! यहां शुरू हो गया 6G का ट्रायल, स्पीड से लेकर टेक्नोलॉजी तक में दिखेंगे ये बदलाव
6G का ट्रायल चीन में शुरू
NDTV Graphics

स्पेस रेस की तरह ही अब पूरी दुनिया में सुपर-फास्ट इंटरनेट और कनेक्टिविटी की रेस भी काफी तेज हो चुकी है. भारत में अभी 5G का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है. कई रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2030 तक 6G लॉन्च कर देगा. लेकिन, चीन ने इस रेस में आगे निकलने के लिए बड़ा कदम उठाया है. चीन ने लैब से बाहर निकलकर पहली बार 6G तकनीक को रियल वर्ल्ड और इंडस्ट्री के वर्क एनवायरमेंट में टेस्ट करने के लिए 6G इनोवेशन पायलट प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है. ग्लोबल 6G डेवलपमेंट कॉन्फ्रेंस 2026 के मौके पर शुरू किए गए इस प्रोग्राम के तहत चीन के आठ सबसे बड़े और तकनीकी रूप से एडवांस क्षेत्रों को चुना गया है.

चीन का 6G प्लान

चीन सरकार ने इस ट्रायल के पहले बैच के लिए बीजिंग, शंघाई, Hebei, Jiangsu, Zhejiang, Anhui, Hubei और Guangdong जैसे आठ सबसे डेवलप राज्यों को चुना है. इस पायलट प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये केवल इंटरनेट की टेस्टिंग के लिए नहीं है, बल्कि हर एक क्षेत्र को उनकी औद्योगिक ताकत और रिसर्च रिसोर्सेज के हिसाब से अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है.

  • रिसर्च और हार्डवेयर का हब: बीजिंग में देश के सबसे बड़े कम्युनिकेशंस रिसर्च इंस्टीट्यूट्स मौजूद हैं जो इस तकनीक के स्टैंडर्ड्स तय करेंगे. वहीं, Shanghai और यांग्त्ज़ी रिवर डेल्टा को सेमीकंडक्टर्स (चिप्स) और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग की मजबूत सप्लाई चेन के कारण चुना गया है.
  • कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी: Guangdong अपने मोबाइल और गैजेट्स इकोसिस्टम के दम पर नेक्स्ट-जेनरेशन डिवाइसेस तैयार करेगा. दूसरी तरफ, Hubei और Anhui में औद्योगिक रोबोट्स और तेजी से बढ़ रही ड्रोन इकोनॉमी (लो-एल्टीट्यूड इकोनॉमी) के लिए 6G की उपयोगिता की टेस्टिंग की जाएगी.

इसका सीधा मतलब ये हुआ कि हर क्षेत्र अपनी यूनीक ताकत के हिसाब से काम करेगा जिससे इस सुपर-फास्ट तकनीक को बहुत ही जल्द व्यावसायिक रूप से प्रैक्टिकल बनाया जा सके.

कब तक आम लोगों के हाथों में आएगा 6G इंटरनेट?

भले ही चीन ने इस बड़े ट्रायल की शुरुआत कर दी है, लेकिन आम यूजर्स के लिए 6G सर्विस अभी भी कुछ साल दूर है. इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन ऑर्गेनाइजेशन्स की टाइमलाइन के अनुसार, 6G के पहले अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड्स साल 2029 के आसपास बनकर तैयार होंगे, और इसके बाद ही साल 2030 के आसपास दुनिया में शुरुआती तौर पर इसका कमर्शियल रोल-आउट शुरू हो सकेगा.

चीन ने पिछले एक साल के दौरान 6G रिसर्च के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलताएं हासिल की हैं. साल 2026 में देश ने 6GHz स्पेक्ट्रम, वायरलेस कम्युनिकेशंस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इंटीग्रेशन और सैटेलाइट इंटरनेट पर अपना पूरा फोकस रखा है. अब ये रिसर्च केवल थ्योरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके सिस्टम-लेवल प्रोटोटाइप्स और डिवाइसेस को असली दुनिया के मौसम और परिस्थितियों में परखा जा रहा है.

5G के मुकाबले कितना ज्यादा एडवांस होगा 6G

जब भारत और दुनिया में 5G लॉन्च हुआ था, तो मुख्य फोकस केवल नेटवर्क कवरेज और टावर्स लगाने पर था. इसके बाद ही धीरे-धीरे क्लाउड गेमिंग और ऑटोमैटिक ड्राइविंग जैसी चीजों पर काम शुरू हो सका. लेकिन 6G के साथ ऐसा नहीं है. वैज्ञानिक इस तकनीक में शुरुआती चरण से ही कम्युनिकेशन्स, सेंसिंग और AI को एक साथ जोड़कर काम कर रहे हैं. इसका टारगेट केवल इंटरनेट की स्पीड को बढ़ाना नहीं है, बल्कि एक ऐसा नेटवर्क तैयार करना है जो अपने आसपास के माहौल को खुद महसूस कर सके, स्मार्ट डिवाइसेस को आपस में कनेक्ट रख सके और बेहद जटिल काम बिना किसी देरी (लो-लेटेंसी) के पूरे कर सके.

इस तकनीक की मदद से उड़ने वाले ड्रोन्स को बहुत ही सटीक लोकेशन और आपस में कोऑर्डिनेशन की सुविधा मिलेगी. फैक्ट्रियों में काम करने वाली हजारों मशीनें बिना किसी तार या रुकावट के रियल-टाइम में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकेंगी. इसके साथ ही, रोबोटिक्स और इंसानी रोबोट्स को क्लाउड कंप्यूटिंग के साथ कनेक्ट करने में ये तकनीक एक बहुत बड़ा गेम-चेंजर साबित होगी. इसी दिशा में काम करते हुए Shanghai में एक खास Intelligent Connectivity Technology Research Institute भी खोला गया है, जो मुख्य रूप से वायरलेस कम्युनिकेशन्स और AI के मिलन पर काम करेगा.

यह भी पढ़ें | DSLR की जरूरत खत्म! Vivo X500 सीरीज लॉन्च, फोटोग्राफी होगी टॉप क्लास, जानें कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
6G By 2029, 6G For India, 6G In China, Smartphone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com