India A vs Sri Lanka A Semi-Final LIVE Score, Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमी-फाइनल मुकाबला आज (26 नवंबर 2026) भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि संयुक्त अरब अमीरात 'ए' के खिलाफ छक्के-चौको की बौछार करने वाले युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का बल्ला श्रीलंका 'ए' के खिलाफ भी जमकर चलेगा और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे. अहम मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में तीन बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि दोपहर 3.30 बजे से देखने को मिलेगा. (Live Scorecard)
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' की टीम
भारत 'ए': वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियान, प्रिंस यादव और विप्रज निगम.
श्रीलंका 'ए': लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन और चामिका हीनातिगाला.
यह भी पढ़ें- 'मैं T20 में 200 रन बनाऊंगा', वैभव सूर्यवंशी ने कर दी भविष्यवाणी! पीटरसन के शो में बोला- गेल का रिकॉर्ड तोड़ना है, VIDEO
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: आज फिर क्रिकेट प्रेमियों को वैभव सूर्यवंशी से विस्फोटक पारी की उम्मीद!
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात 'ए' के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की थी. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने उन्होंने महज 52 गेदों में दोहरा शतक जड़ दिया था. मुकाबले के दौरान वह 204 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के देखने को मिले थे. क्रिकेट प्रेमियों को कुछ वैसी ही आतिशी पारी की आज भी उम्मीद है.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए श्रीलंका 'ए' की टीम
लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन और चामिका हीनातिगाला.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए भारत 'ए' की टीम
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियान, प्रिंस यादव और विप्रज निगम.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: तीन बजे होगा टॉस
सेमी-फाइनल मुकाबले में टॉस के लिए भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के कप्तान मैदान में तीन बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि दोपहर 3.30 बजे से देखने को मिलेगा.