ऐसा लगता है कि भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले ही मेजबान कप्तान मिचेल सैंटनर बैकफुट पर आते दिख रहे है. ऐसा लगता है कि यह हाल ही में भारत के हाथों टी20 में 3-2 से मिली हार का असर है. कम से कम सैंटनर के बयान में मनोवैज्ञानिक रूप से तो यह साफ दिखाई पड़ता है. सैंटनर ने कहा है कि लगातार क्रिकेट खेलने के कारण भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच एकदिनी मैचों की सीरीज में खिलाड़ियों पर थकान हावी हो सकती है. और अपने इस बयान के जरिए सैंटनर ने एक तरह से इसमें भारतीय टीम को भी शामिल कर लिया, जबकि भारतीय प्रबंधन की ओर कोई भी इस तरह का बयान नहीं दिया गया है. और यह बयान पूरी न्यूजीलैंड टीम की मनोदशा बताने के लिए काफी है.
सैंटनर ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हम लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और मैचों के बीच में बहुत कम समय का अंतराल है. टी20 क्रिकेट में सफर और देर रात तक चलने वाले मैचों के कारण खिलाड़ी थोड़े थके हुए हैं.' उन्होंने कहा, ‘बहुत कम समय में लगातार क्रिकेट खेलने से वनडे श्रृंखला में थकान हावी हो सकती है. आप हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान समय में व्यस्त कार्यक्रम और दो मैच के बीच अंतराल बहुत कम होने के कारण ऐसा करना काफी मुश्किल है.'
वन डे विश्व कप में अब एक साल से भी कम समय बचा हुआ है और 34 वर्षीय सैंटनर ने कहा कि यह टूर्नामेंट न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों के लिए अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है जिनमें वह भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारे अधिकतर खिलाड़ियों की उम्र लगभग 34 या 35 के आसपास है. वनडे विश्व कप के बाद सारा ध्यान फिर से टी20 क्रिकेट पर केंद्रित हो जाएगा. मुझे अभी तक किसी खिलाड़ी ने अपनी भावी योजना के बारे में नहीं बताया है, लेकिन ऐसा हो सकता है.' सैंटनर ने कहा कि विभिन्न प्रारूप में कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए वनडे श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों का रोटेशन महत्वपूर्ण होगा.
उन्होंने कहा, ‘इससे टीम को मजबूती मिलती है. हमने देखा है कि खिलाड़ी विश्राम करने के बाद वापसी पर अच्छा प्रदर्शन करने लगते हैं.' सैंटनर ने कहा कि भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया में होने वाले विश्व कप (दो अक्टूबर से 21 नवंबर, 2027) की तैयारी की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी. उन्होंने कहा, ‘हम न्यूजीलैंड में अलग-अलग स्थान पर खेल रहे हैं. हम अलग-अलग परिस्थितियों में खेल रहे हैं और विश्व कप में हम ऐसा ही करेंगे. इसलिए यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है.'
F.A.Q= Frequently Asked Questions से जानें तमाम जवाब
प्र.1: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सभी वनडे मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार (IST) कितने बजे होगी?
उ. इस सीरीज के सभी पांचों वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 07:30 बजे शुरू होंगे। समय के अंतर के कारण न्यूजीलैंड में दोपहर में खेले जाने वाले ये मैच भारतीय दर्शकों के लिए सुबह के समय उपलब्ध होंगे
प्र.2: भारत में इस वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर किस चैनल पर देखा जा सकता है?
उ. भारत के क्रिकेट प्रेमी इस पूरी सीरीज का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चुनिंदा स्पोर्ट्स चैनल्स पर देख सकेंगे. चैनल पर लाइव एक्शन के साथ विशेषज्ञ प्री-मैच और पोस्ट-मैच शो भी प्रसारित किए जाएंगे.
प्र.3: मोबाइल या लैपटॉप पर इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए किस प्लेटफॉर्म का उपयोग करना होगा?
उ. डिजिटल माध्यम पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद लेने के लिए दर्शक सोनीलिव ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं. इसके जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर बिना किसी रुकावट के मैच देख सकेंगे.
प्र.4: क्या इस सीरीज के मुकाबलों को देखने के लिए किसी विशेष क्षेत्रीय भाषा में कमेंट्री का विकल्प मिलेगा?
उ. जी हां, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रमुख भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में भी विशेषज्ञ कमेंट्री का विकल्प उपलब्ध कराया जाता है. इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के फैंस अपनी पसंद की भाषा में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
प्र.5: क्या भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सभी मैचों की टाइमिंग एक जैसी रहेगी या समय में बदलाव होगा?
उ. सीरीज के सभी पांचों मुकाबलों की टाइमिंग एक समान रहेगी. श्रृंखला का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में हो या अंतिम मैच 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में, सभी मैच तय शेड्यूल के अनुसार भारतीय समयानुसार सुबह 07:30 बजे ही शुरू होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं