भारत के पिछले कई कप्तान जो नहीं कर सके, वह श्रेयस अय्यर ने अपने पहले ही न्यूजीलैंड दौरे में पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-2 से जीतकर कर डाला. हालांकि, सीरीज में अय्यर का प्रदर्शन उस उम्मीद के हिसाब से नहीं रहा, जैसी उनसे उम्मीद थी. श्रेयस 5 मैचों में इतनी ही पारियों में 25.80 के औसत से 126 रन ही बना सके. लेकिन इस परिणाम के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि अब श्रेयस अय्यर 2028 में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं. और अब इस जीत के बाद निजी असाधारण प्रदर्शन न होने के बावजूद यहां से अय्यर की उनकी ब्रांड वेल्यू भी तेजी से ऊपर जाएगी ही जाएगी. अपनी पीढ़ी के ज्यादातर समकक्ष खिलाड़ियों की तरह ही श्रेयस अय्यर का बिजनेस और निवेश में भी दिमाग खासा तेजी से दौड़ता है. और अलग-अलग स्रोत से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेयस अय्यर के कुल मिलाकर 6 प्रमुख व्यावसायिक संपत्तियों और स्टार्ट-अप में निवेश किया हुआ है. इन संपत्तियों में वे सह-संस्थापक, शुरुआती एंजेल इन्वेस्टर, रणनीतिक इक्विटी पार्टनर और लिस्टेड शेयरधारक के रूप में शामिल हैं.
अय्यर की न्यूयार्क स्टार्ट-अप में डिटेल
न्यूयॉर्क स्थित संस्थागत टेक प्लेटफॉर्म एंटीमेटल श्रेयस अय्यर का सबसे प्रमुख उद्यम है, जिसके वे सह-संस्थापक हैं. साल 2022 में शुरू हुआ यह स्टार्टअप साइट-रिलायबिलिटी इंजीनियर्स और ऑन-कॉल टीमों के लिए ऑटोमेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर इंटेलिजेंस और रूट-कॉज एनालिसिस प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. एंटीमेटल ने अपने सीरीज A फंडिंग राउंड तक कुल 24.3 मिलियन डॉलर (लगभग ₹200 करोड़) की पूंजी जुटाई है, जो इसे अय्यर के पोर्टफोलियो की सबसे मूल्यवान स्टार्टअप संपत्ति बनाती है. वहीं, हेल्थटेक के क्षेत्र में श्रेयस अय्यर ने अप्रैल 2024 में गुरुग्राम स्थित प्लेटफॉर्म क्यूरेलो में रणनीतिक निवेश किया था. क्यूरेलो एक एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म है जो मरीजों को प्रमाणित पैथोलॉजी लैब से जोड़ता है और मानकीकृत डोरस्टेप ब्लड सैंपल कलेक्शन की सुविधा प्रदान करता है. अय्यर का यह निवेश ₹10 करोड़ (लगभग 1.2 मिलियन डॉलर) के फंडिंग राउंड का हिस्सा था, जिसमें IIMA वेंचर्स और उद्योग जगत के प्रमुख विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था.
अय्यर की स्टार्ट-अप में हिस्सेदारी और वर्तमान वैल्यू
वैसे किसी भी साझेदार की इक्विटी हिस्सेदारी और वर्तमान लिक्विडेशन मूल्य का वित्तीय विश्लेषण निजी स्टार्टअप्स में शुरुआती दौर के संस्थापकों और एंजेल निवेशकों की सटीक प्रतिशत हिस्सेदारी शेयरधारक समझौतों के तहत गोपनीय रखी जाती है. लेकिन स्टार्ट-अप्स के राउंड साइज, पोस्ट-मनी वैल्यूएशन, कैप टेबल संरचना और विनियामक फाइलिंग के आधार पर श्रेयस अय्यर की इक्विटी हिस्सेदारी और यदि वे आज अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचते हैं, इससे तो मिलने वाली अनुमानित राशि का सटीक वित्तीय आकलन तैयार किया जा सकता है. चलिए आप डिटेल से जानिए.
| कंपनी / वेंचर |
| निवेश का प्रकार व भूमिका | अनुमानित इक्विटी हिस्सेदारी (%) | वर्तमान बाजार मूल्य पर लिक्विडेशन राशि (Exit Value) | |
| Antimetal Inc. (AI और क्लाउड सॉफ्टवेयर कंपनी) | AI / IT इंफ्रास्ट्रक्च | सह-संस्थापक | 5.0% - 10.0% | ₹20.0 करोड़ - ₹40.0 करोड़ ($2.5M - $5.0M) | |
| क्युरेलो | हेल्थटेक | एंजेल निवेशक (April 2024) | 1.5% - 3.0% | ₹3.0 करोड़ - ₹5.0 करोड़ | |
| लाइटफ़री गेम्स | गेम-टेक व डिजिटल मीडिया | प्री-सीरीज A निवेशक (April 2026) | 1.0% - 2.5% | ₹3.0 करोड़ - ₹5.0 करोड़ | |
| मैनीफेस्ट ग्लोबल | AI-एडटेक / टैलेंट इंफ्रास्ट्रक्चर | रणनीतिक इक्विटी निवेशक | 1.5% - 3.0% | ₹4.0 करोड़ - ₹7.0 करोड़ | |
| मायाशील वेंचर्स लिमिटेड | पब्लिक-मार्केट इक्विटी | लिस्टेड शेयरधारक | 1.2% (फाइल्ड डेटा) | ₹1.6 करोड़ | |
| पेप्परफ्राई, अन्य | ई-कॉमर्स / एंजेल पोर्टफोलियो | एंजेल निवेशक (Series G) | अल्पसंख्यक हिस्सेदारी | ₹1.5 करोड़ - ₹3.0 करोड़ | |
| कुल योग (Total Exit Value) | 6 मुख्य व्यावसायिक संपत्तियां | संस्थापक एवं निवेशक | विभिन्न इक्विटी स्लॉट | ₹33.1 करोड़ - ₹61.6 करोड़ |
(( नोट: ये तमाम आंकड़े अलग-अलग स्रोतों से प्राप्त जानकारी और उद्योग के वर्तमान आंकलन पर आधारित हैं))
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं