विज्ञापन

ये 4 धुरंधर टीमें होंगी T20 WC 2026 की सेमी-फाइनलिस्ट, माइकल वॉन की बड़ी भविष्यवाणी

T20 WC 2026 Semi-Finalist Team Prediction by Michael Vaughan: भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ करेगी. इसके बाद पांच दिन बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से मुकाबला होगा.

ये 4 धुरंधर टीमें होंगी T20 WC 2026 की सेमी-फाइनलिस्ट, माइकल वॉन की बड़ी भविष्यवाणी
T20 WC 2026 Semi-Finalist Team Prediction by Michael Vaughan

T20 WC 2026 Semi-Finalist Team Prediction by Michael Vaughan: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबले से होगा, जबकि 8 मार्च को फाइनल होना है. इस बार पिछली संस्करण की ही तरह 20 टीमों ने क्वालीफाई किया है. सभी क्वालीफाई करने वाली 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी, जहां उन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगीं.

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अपनी भविष्यवाणी बताते हुए चार संभावित सेमी-फाइनलिस्ट टीमों के नाम बताए हैं. उनकी लिस्ट में मौजूदा चैंपियन भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.

वॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उनके मुताबिक ये चारों टीमें टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल तक पहुंच सकती हैं.

सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने की कोशिश में है. भारत का लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में खिताब बचाने वाली पहली टीम बनना है. अब तक कोई भी टीम मेजबान रहते हुए यह ट्रॉफी नहीं जीत सकी है और न ही किसी देश ने दो से अधिक बार यह खिताब अपने नाम किया है. भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ही ऐसे देश हैं जिन्होंने यह टूर्नामेंट एक से ज्यादा बार जीता है.

ग्रुप A में भारत को पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ रखा गया है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ करेगी. इसके बाद पांच दिन बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से मुकाबला होगा.

इसके बाद भारत को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर संशय बना हुआ है. पाकिस्तान सरकार ने बिना कोई ठोस कारण बताए यह ऐलान किया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी. ग्रुप चरण में भारत अपना आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा. वहीं टूर्नामेंट के दूसरे चरण में प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 4 और 5 मार्च को होने वाले सेमी-फाइनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com