विज्ञापन

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पहले मंदा पड़ा बिजनेस, अब टूटने की कगार पर है शादी, बोली- दो महीने से बर्दाश्त कर रही हूं

वड़ा पाव गर्ल नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने पति पर धोखा देने के आरोप लगाती नजर आ रही हैं.

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पहले मंदा पड़ा बिजनेस, अब टूटने की कगार पर है शादी, बोली- दो महीने से बर्दाश्त कर रही हूं
वड़ा पाव गर्ल के पति ने दिया धोखा?
Social Media
नई दिल्ली:

वड़ा पाव गर्ल नाम से मशहूर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं चंद्रिका दीक्षित (Vada Pav Girl Chandrika Dixit) इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. चंद्रिका के इस आरोप के बाद से उनका नाम लगातार चर्चा में है. चंद्रिका ने एक वीडियो के जरिए पति को लेकर ये खुलासा किया. इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया क्योंकि डेढ़ मिनट के वीडियो में वह बुरी तरह रोती-बिलती नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने पति के खिलाफ सबूतों को लेकर भी बात की. वह काफी परेशान भी नजर आ रही हैं. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह वीडियो सही है या कहीं ये कोई पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं. 

वीडियो में चंद्रिका ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपनी शादी में ऐसा दिन देखने को मिलेगा. चंद्रिका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, सबूत मेरे पास भी हैं. इससे ये इशारा मिलता है कि चंद्रिका जो दावे कर रही हैं उनके पास दावों से जुड़ें सबूत भी हैं. अब चंद्रिका ने अपनी जिंदगी से जुड़ी इतनी बड़ी बात यूं सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोगों ने इस बहादुरी के लिए उनकी तारीफ की. सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी और उनके पति से जवाब देने के लिए कहा.

वीडियो में आप देखेंगे कि चंद्रिका अपनी फोन की स्क्रीन दिखा रही हैं. इसमें उनके पति के साथ एक लड़की नजर आ रही है. लड़की का चेहरा एक इमोजी से छिपाया गया है.  चंद्रिका ने वीडियो में कहा, दुनिया को क्या दिखाना है. लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं. हमारे लड़ाई झगड़े दिखाने हैं. दो महीने से बर्दाश्त कर रही हूं. दो महीने से ज्यादा हो गया है. नहीं बोल रही थी मैं, नहीं बोल रही थी कुछ भी, मैं काम कर रही हूं, घर संभाल रही हूं, बच्चा भी संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हैं? किससे पूछकर, क्यों? जो लड़की दिनभर आपके आगे-पीछे घूम रही है. मेरा पति, मेरा प्यार? मेरा क्या? इससे भी कई ज्यादा चीजें हैं जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrika Dixit Husband, Vada Pav Girl Chandrika Dixit Husband, Chandrika Dixit Net Worth, Who Is Chandrika Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com