Luke Wood Yorker video viral: टी-20 ब्लास्ट (T20 Blast) टूर्नामेंट में ल्यूक वुड (Luke Wood) ने एलेक्स हेल्स के खिलाफ एक ऐसी यॉर्कर फेंकी, जिसकी चर्चा विश्व क्रिकेट कर रहा है. दरअसल, विटेलिटी ब्लास्ट जिसे टी20 ब्लास्ट में लंकाशायर और नॉटिंघमशायर के बीच मैच के दौरान लंकाशायर के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को अपनी गजब की यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया. बता दें कि वुड टूर्नामेंट में नॉटिंघमशायर की ओर से खेल रहे हैं. मैच में लंकाशायर के बल्लेबाज हेल्स के खिलाफ वुड ने खतरनाक यॉर्कर फेंकी, यह यॉर्कर ऐसी थी जिसे बल्लेबाज संभाल नहीं पाया. पहले तो गेंद हवा में स्विंग करती है और तेजी से ऑफ स्टंप उखाड़ देती है.
बल्लेबाज हेल्स के पास गेंद को संभालने का समय ही नहीं रहता है. गेंद को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने अपने हाथ से रॉकेट छोड़ी है जो सीधे स्टंप को उखाड़ रही है. वुड की इस इनस्विंग यॉर्कर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फैन्स और पूर्व क्रिकेटर उनकी इस गेंद की भरपूर तारीफ कर रहे हैं. वुड की यह गेंद देखने में काफी खूबसूरत है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ल्यूक वुड की इस खास यॉर्कर को देखकर फैन्स को वसीम अकरम की याद आ गई. बता दें कि अकरम भी अपनी गेंदबाजी के दौरान ऐसी ही खतरनाक यॉर्कर गेंद करके बल्लेबाज को परेशान किया करते थे. अब इंग्लैंड गेंदबाज ने ऐसा खतरनाक गेंद फेंककर विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया है.
Luke Wood that is outrageous! 🌪
— Vitality Blast (@VitalityBlast) May 27, 2023
Alex Hales is gone, the celebration says just how important that could be 👀#Blast23 pic.twitter.com/f7rqYzDk2i
वहीं मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए लंकाशायर ने 4 विकेट पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था. डैरिल मिचेल ने लंकाशायर के लिए नाबाद 85 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉटिंघमशायर 5 विकेट पर 186 रन ही बना सकी. लंकाशायर की टीम यह मैच 22 रन से जीतने में सफल रही. लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा सुर्खियां गेंदबाज वुड ने हासिल की.
--- ये भी पढ़ें ---
* 'अगर आज रिजर्व-डे पर भी IPL Final में हुई बारिश तो क्या होगा, इन 5 प्वाइंट्स से जानें कि कौन बनेगा चैंपियन
* अंबाती रायुडु का IPL से संन्यास, इस वजह से लिया फैसला, अभी तक कमा चुके हैं इतनी मोटी रकम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं