विज्ञापन

10 लाख की कार से 10 हजार की बकरी चुराई... बिहार के पूर्णिया का ये वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

पूर्णियां में कार से उतर कर दो युवक बकरी चुराते दिखते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर ये सवाल उठने लगा है कि इतनी महंगी कार से आने के बाद लोग ऐसी हरकत कर रहे हैं.

10 लाख की कार से 10 हजार की बकरी चुराई... बिहार के पूर्णिया का ये वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
NDTV

बिहार के पूर्णिया जिले से एक बार फिर बकरी चोरी का अजीबोगरीब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की एक कार सड़क किनारे आकर रुकती है. कार से उतरे दो युवक कुछ सेकंड में सड़क किनारे बैठी दो बकरी को उठाते हैं और उसे कार में डालकर मौके से फरार हो जाते हैं. पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता.

वायरल वीडियो के अनुसार, जैसे ही कार सवार युवक बकरी लेकर भागते हैं, आसपास के कुछ लोग वहां जुटने लगते हैं. हालांकि तब तक कार काफी दूर निकल चुकी होती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इस तरह की चोरी पर हैरानी जता रहे हैं.

कब की है घटना?

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना 19 अक्टूबर की बताई जा रही है. हालांकि यह घटना पूर्णिया के किस इलाके की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.
दिलचस्प बात यह है कि पूर्णिया और आसपास के इलाकों में बकरी पालन बड़े पैमाने पर किया जाता है. ऐसे में बकरियों की चोरी की घटनाएं स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनती रही हैं. खास बात यह भी है कि लक्जरी या महंगी कारों से बकरी चोरी करने के आरोपों वाले मामले पहले भी सामने आ चुके हैं.

बकरीद के दौरान भी हो चुकी है ऐसी घटना

इससे पहले बकरीद के दौरान भी इसी तरह का एक मामला चर्चा में आया था, जब कार से पहुंचे लोगों पर बकरी चोरी का आरोप लगा था. उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें: 53 की उम्र में स्कूटी से 2342 KM का हिमालयी सफर,भारत के आखिरी गांव तक पहुंचे हरपिंदर सिंह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goat, Purnea News, Purnia News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com