विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2022

रोहित और पंत ने मिलकर की चहल की जमकर टांग खिंचाई, देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी- देखें Insta Live का पूरा Video

रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव मंगलवार की रात इंस्टाग्राम पर एक साथ लाइव थे. इस लाइव सेशन की तस्वीरें राजस्थान रॉयल्स ने भी ट्वीटर पर पोस्ट की है. 

Rishabh Pant के लाइव सेशन का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

हम भारतीय क्रिकेटर्स को आम तौर पर सोशल मीडिया में लाइव (Indian Cricketers Live) आते नहीं देखते हैं, लेकिन जब भी ऐसा होता है तो फैंस के लिए ये एक शानदार मौका होता है. मंगलवार की रात भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इंस्टाग्राम पर एक साथ लाइव थे. इस लाइव सेशन में बाद में कुछ देर के लिए पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) भी आए और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) को भी जोड़ा गया.

लेकिन जब पंत और चहल एक साथ एक फ्रेम हो तब मनोरंजन तो होना ही है. इनके मजेदार बातचीत के दौरान रोहित ने चहल की टांग खिचाई भी करी. उन्होंने चहल को मंगलवार सुबह टीम के साथ ब्रेकफास्ट में नहीं आने के लिए भी घेरा.

शर्मा ने पंत को मजाक में इंस्टा लाइव से हटाने के लिए भी कह दिया, “युजी को डिलीट मार यार.” इस लाइव सेशन की तस्वीरें राजस्थान रॉयल्स ने भी पोस्ट की है. 

लगभग 40 मिनट तक चले इस लाइव सेशन के दौरान ऋषभ पंत ने कुछ खुशकिस्मत फैंस को भी इसमें शामिल किया और उनसे बातचीत की. भारत के टॉप क्रिकेटरों के साथ लाइव जुड़कर फैंस काफी उत्साहित नजर आए.

इस लाइव सेशन के क्लिप्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है. क्रिकेटरों के बीच का हंसी मजाक देखकर फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. एक फैन ने इस इंस्टा लाइव को रिकॉर्ड कर यूट्यूब पर पोस्ट किया है.  

देखिए भारतीय क्रिकेटरों के लाइव सेशन का पूरा वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के साथ वाइट बॉल सीरीज के लिए कैरेबियन आइलैंड की यात्रा कर रही है. भारत ने जारी वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर 2-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को खेला जाएगा. पांच ओवर की सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 29 जुलाई को होगी.

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Rohit Gurunath Sharma, Suryakumar Ashok Yadav, Mahendra Singh Dhoni, Yuzvendra Singh Chahal, Ishant Sharma, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com