Who is Lady Jasprit Bumrah: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसे महिला गेंदबाज की चर्चा हो रही है जिसे 'लेडी जसप्रीत बुमराह' के नाम से जाना जा रहा है. वह महिला गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज लिली बैसिंगथवेट (Australia's Lily Bassingthwaighte) हैं. आईसीसी ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है कि लिली बैसिंगथवेट इंटरनेशनल क्रिकेट में 'लेडी जसप्रीत बुमराह' हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 तेज गेंदबाज लिली बैसिंगथवेट ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बात की और बताया है कि लोग उनकी तुलना बुमराह से क्यों करते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि वर्तमान में ICC महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 में भाग ले रही बैसिंगथवेट ने नेपाल के खिलाफ मैच में 3 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 2 विकेट लेकर तहलका मचा दिया.जिससे ऑस्ट्रेलिया के 139/6 के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल सिर्फ 56/8 रन ही बना सकी. बैसिंगथवेट के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम 83 रन से मैच जीतने में सफल रही.
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बैसिंगथवेट बुमराह की फैन है. बैसिंगथवेट, बुमराह के मैचों में महत्वपूर्ण क्षणों में विकेट लेने की उनकी क्षमता को अपने गेंदबाजी में भी शामिल करना चाहती हैं. बता दें कि पिछले साल 2014 में भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और टेस्ट में 13 मैच में 14.92 की शानदार औसत के साथ 71 विकेट लेने में सफल रहे जिसके कारण वो आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बने.
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी कर दुनिया को चौंका दिया था. बुमराह को 32 विकेट मिले थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया था. हालांकि पांचवें टेस्ट में बुमराह चोटिल हो गए. अब बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पाएंगे या नहीं, उनकी स्थिति के बारे में अपडेट का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं