- जतिन ने कथित तौर पर हथियार लाने में भूमिका निभाई, वह अमृतसर जाकर कुणाल और सुमित के साथ हथियार लाया था
- पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और साजिश की गहराई से जांच कर रही है, ताकि फायरिंग की पूरी साजिश का पता चल सके
- पहले भी पुलिस ने दो महिलाओं राधा और बबीता को गिरफ्तार किया था, जिन पर हथियार पहुंचाने का आरोप है
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अब जांच के दौरान पुलिस ने दो और आरोपियों समीर और जतिन को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले इस केस में मुंबई से हमले के बाद ट्रेन से भाग रहे मुख्य तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था और 2 महिलाओं को भी पकड़ा था. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ और जांच के लिए मुंबई लाने की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल किया जा रहा है. अधिकारियों का मानना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
हथियार लाने में जतिन की भूमिका की जांच
जांच में सामने आया है कि जतिन इस मामले का कई आरोपी है. पुलिस के मुताबिक वह कथित तौर पर हथियार लाने के लिए कुणाल और सुमित के साथ अमृतसर गया था. वहीं समीर को इस मामले में आरोपी बताया जा रहा है और वह जतिन का करीबी दोस्त है. जानकारी के अनुसार इन दो आरोपियों को और मिलाकर अब तक इस मामले में 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आरोपियों के नेटवर्क की पड़ताल
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के बीच किस तरह का संपर्क था और फायरिंग की साजिश में उनकी क्या भूमिका रही. जानकारी के अनुसार समीर का संबंध उन लोगों से भी जुड़ा बताया जा रहा है जो मुंबई में ठहरे हुए थे. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और घटना के पीछे की साजिश की गहराई से जांच कर रही है.
पहले 2 महिला भी पकड़ी गई
गौरतलब है कि इससे पहले जांच के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया था. इनमें राधा और 22 वर्षीय बबीता शामिल हैं. बबीता उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली है. उसकी गिरफ्तारी के बाद आजमगढ़ पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं. आरोप है कि इन दोनों ने हमले के लिए हथियार पहुंचाए थे.
यह भी पढ़ें-
यूपी की 2 महिलाओं ने मुंबई तक कैसे पहुंचाईं बंदूकें? टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं