विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच कल, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला? जानें टाइम और चैनल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. टी-20 सीरीज में 5 मैच खेले जाने वाले हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच कल, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला? जानें टाइम और चैनल
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी-20 मैच, भारत में फ्री में कैसे देखें (X)

क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जिसके बाद 24 अक्टूबर को अगला मैच उसी वेन्यू पर आयोजित होगा. इसके बाद टीमें 27 अक्टूबर को तीसरे टी20 के लिए वेलिंगटन जाएंगी और फिर 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और 1 नवंबर को हैमिल्टन में मैच खेले जाएंगे. दोनों टीमें इस समय जबरदस्त फॉर्मे में हैं. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 में कुल 29 मैच हुए हैं जिसमें भारत को 14 मैचों में जीत मिली है. 13 मैच न्यूजीलैंड की टीम जीतने में सफल रही है. इसके अलावा दो मैच टाई रहे या उनका कोई परिणाम नहीं निकला.

IND बनाम NZ पहला टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में TV और ऑनलाइन पर कैसे देंखे पाएंगे?

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, भारत के न्यूजीलैंड दौरे 2026 का आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर है. भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के मैचों का भारत में सोनी टेन SD और HD TV चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.साथ ही, भारत A बनाम न्यूज़ीलैंड A के अनौपचारिक टेस्ट मैचों का भी प्रसारण होगा. भारत के न्यूज़ीलैंड दौरे 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

टी-20 सीरीज भारत में कितने बजे से देख पाएंगे.

IND बनाम NZ पहला टी-20 मैच भारत के समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. टॉस दोपहर 12 बजे से होंगे. 

भारत vs न्यूजीलैंड, पहला टी-20 मैच भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे ?

भारत vs न्यूजीलैंड, पहला टी-20 मैच को भारत में फ्री में DD स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे. 

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड का टी-20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर

यह भी पढ़ें | पहले T20 से पहले फुल एक्शन मोड में गंभीर, चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा के साथ की बात, मिलकर बनाया मास्टर प्लान

यह भी पढ़ें | क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई जगह नहीं

यह भी पढ़ें | विराट कोहली नंबर-1, सनथ जयसूर्या नंबर-2, वसीम अकरम ने चुने ODI क्रिकेट के टॉप-3 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com