इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के फाइल से पहले इस बात की बहुत ही जोर-शोर से चर्चा थी कि टॉस जीतने के बाद कौन सी टीम क्या करना पसंद करेगी. दोनों ही कप्तानो की पसंद में विरोधाभास सामने आया. टॉस जीतते ही हैदराबाद ने बल्ला थाम लिया, तो केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर बोले कि सिक्के की उछाल उनके पक्ष में जाती, तो वह पहले गेंदबाजी ही करना पसंद करते. यहां हैरानी की बात यह रही कि दोनों ही कप्तानों ही पसंद उलट दिखाई पड़ी. जहां हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, तो अय्यर बोले कि वह गेंदबाजी ही करना पसंद करते. अब देखते हैं कि किसकी पसंद सही साबित होती है.
जानें मैच धुलने पर कौन बनेगा चैंपियन
टॉस हारने के बाद अय्यर ने कहा कि अगर हम जीतते, तो गेंदबाजी ही करना पसंद करते हैं क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करने से हमें पिच के बारे में अच्अछी तरह जानने को मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि यह लाल मिट्टी वाली पिच है और हमने इसी पिच पर पिछले चार मैच खेले हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैच प्लान के बारे में अय्यर बोले कि हमें वर्तमान में रहने की जरुरत है. हमारे लिए मुख्य बात मूल बातों से जुड़ा रहना और इसे बेहतर तरीके से अंजाम देना है. हमारा हर खिलाड़ी निजी रूप से जिम्मेदारी ले रहा है. यह एक बड़ा मैच है. हमारी टीम में कई खिलाड़ी हैं, जो पहली बार फाइनल खेल रहे हैं. वे नवर्स हैं, लेकिन यह एक अच्छा मौका भी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं