विज्ञापन
This Article is From May 05, 2023

'कभी खुशी-कभी गम', SRH की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन बयां कर रहा टीम की कहानी

Kaviya Maran Pics viral: काव्या पूरे मैच के दौरान काफी एक्टिव भी थी. जब केकेआऱ का विकेट गिरता था तो काव्या पूरे मन से खुशी भी मनाती थी. लेकिन जब जीता हुआ मैच में हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा, तब उनकी निराशा उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी

'कभी खुशी-कभी गम', SRH की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन बयां कर रहा टीम की कहानी
काव्या मारन के रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Kaviya Maran Pics viral: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को केकेआर के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा. एक समय हैदराबाद की टीम जीत के करीब थी लेकिन मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी कर केकेआर को जीत दिला दी, आखिरी ओवर में हैदराबाद को 9 रनों की दरकार था. लेकिन वरूण ने कमाल की गेंदबाजी कर केवल 3 रन दिए और 5 रन से केकेआर को जीत दिला दी. बता दें कि इस दौरान टीम की मालकिन काव्या मारन काफी टेंशन में दिखी, उनके चेहरे पर निराश के भाव  थे. काव्या पूरे मैच के दौरान काफी एक्टिव भी थी. जब केकेआऱ का विकेट गिरता था तो काव्या पूरे मन से खुशी भी मनाती थी. लेकिन जब जीता हुआ मैच में हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा, तब उनकी निराशा उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. सोशल मीडिया पर काव्या मारन की तस्वीर खूब वायरल भी हुई है. 

हैदराबाद की हार से निराश कोच लारा
लारा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘हमने पावरप्ले में विकेट गंवाये जिससे उबर ही नहीं सके.हमने हेनरिच क्लासेन को पारी संभालने के लिये कहा । वह छठे नंबर पर उतरता है और उससे पहले पांच बेहतरीन खिलाड़ी हैं । उसके लिये यह कठिन था. उन्होंने कहा ,‘बल्लेबाजों केा मददगार पिच पर ऐसे मैच जीतने का शऊर आना चाहिये लेकिन हम जीत नहीं सके. हमें साझेदारियों पर फोकस करना होगा.आक्रामक होना अच्छी बात है लेकिन मैच जीतने के लिये ठहरकर खेलना भी जरूरी है.'

लारा ने केकेआर के स्पिनरों सुनील नारायण और वरूण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा ,‘वे शानदार स्पिनर हैं,  हमने देखा है कि टूर्नामेंट में स्पिनरों की भूमिका अहम होती है.नारायण और चक्रवर्ती जैसे स्पिनर विश्व स्तरीय हैं.  हम मैच में बने हुए थे लेकिन हमने खुद मैच गंवाया'. केकेआर के स्पिनर चक्रवर्ती ने कहा कि सीमारेखा की तरफ लंबे शॉट लगाने के लिये सनराइजर्स के बल्लेबाजों को उकसाने की उनकी रणनीति कामयाब रही. (भाषा के साथ)

--- ये भी पढ़ें ---

* "वह एमएस धोनी की इगो के साथ खेले", पठान ने किया गौती और माही से जुड़ा खुलासा
* गौतम गंभीर के साथ हुई झड़प मामले में विराट कोहली को नहीं भरना होगा जुर्माना ? वजह आई सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunrisers Hyderabad, Varun Chakaravarthy Vinod, Indian Premier League 2023, Kolkata Knight Riders, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com