Justin Langer Big Statement: आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों और होमवर्क में जुटी हुई है. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ने का इरादा जताया है. लखनऊ ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान और आयुष बदौनी को रिटेन किया है. ऑक्शन के लिए इस टीम के पास 69 करोड़ रुपये का पर्स होगा. लैंगर ने फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "यह सब रणनीति पर निर्भर करता है. लेकिन मैं बस इतना जानता हूं, 'प्रतिभा तो प्रतिभा ही होती है, और दुनिया में बहुत कम ऑलराउंडर हैं क्योंकि ऐसा करना वाकई बहुत मुश्किल काम है. चाहे वह बल्लेबाजी ऑलराउंडर हो या गेंदबाजी ऑलराउंडर, इसलिए वे हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं."
"यह इस मायने में एक अच्छा सवाल है कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विशेषज्ञों का सबसे बड़ा प्रभाव होता है. लेकिन अगर हम मार्कस स्टोइनिस जैसे किसी खिलाड़ी को लेते हैं, तो वह अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ बोनस के तौर पर भी टीम में आ जाता है. हम नीलामी में जितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी चुन सकते हैं, उतने चुनने की कोशिश करेंगे क्योंकि प्रतिभा और क्लास ही जीत दिलाती है."
आईपीएल 2025 में लखनऊ के शीर्ष पांच रिटेंशन तय करने के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर लैंगर ने बताया, "यह किसी के लिए भी आश्चर्य की बात नहीं होगी कि हमने रवि बिश्नोई को रिटेन किया. न केवल गेंद से बल्कि वह इस टीम गेम में एक नई जान डालते हैं. हम इस साल उनसे बड़ी उम्मीदें कर रहे हैं. मोहसिन खान भी अच्छा ऑप्शन है और वह बहुत प्रतिभाशाली हैं. अगर वह स्वस्थ और फिट रहते हैं, तो वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"एक और नाम है आयुष बदौनी का. मुझे लगता है कि उनमें बहुत प्रतिभा है और वे अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. अगर वह यह प्रदर्शन जारी रखेंगे, तो उन्हें मौके मिलेंगे. मयंक यादव बस फिट रहे क्योंकि अगर ऐसा रहा तो वो अपनी छाप जरूर छोड़ेंगे. अगर वह फिट और स्वस्थ रहा तो भारतीय टीम में उससे बड़ी उपलब्धियां देखने को मिलेंगी."
लखनऊ ने 2022 और 2023 सीजन में आईपीएल प्लेऑफ में प्रवेश किया है, लेकिन 2024 संस्करण में इससे बाहर हो गया. लैंगर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम कई लोगों के लिए सिरदर्द है.
यह भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल ऑस्ट्रेलिया में हिट, केएल राहुल रहे फ्लॉप, BGT के पहले मुकाबले में किसे मिलेगा मौका?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं