आईपीएल 2027 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने पूर्व कैरेबियाई दिग्गज काइरन पोलार्ड को अपना हेड कोच नियुक्त किया है. हाल ही में महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से ही मुंबई को नए कोच की तलाश थी और उन्होंने अपने टीम के कोर सदस्य और पांच बार आईपीएल विजेता खिलाड़ी पोलार्ड पर दांव लगाया. पोलार्ड 2010 से मुंबई से साथ जुड़े हुए हैं. बतौर खिलाड़ी 12 साल बिताने के बाद उन्होंने आईपीएल से संन्यास लिया. इसके बाद वह बतौर बैटिंग कोच फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे. क्योंकि अब मुंबई को पोलार्ड के रूप में नया हेड कोच मिल गया है, तो ऐसे में एक बार फिर अटकलें लगनी शुरू हो चुकी हैं कि क्या रोहित शर्मा की कप्तान के रूप में वापसी होगी. जब यही सवाल पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से पूछा गया तो उन्होंने सवाल किया कि यह क्यों नहीं हो सकता.
आईपीएल 2026 में मुंबई हार्दिक की अगुवाई में खेली थी. लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. इसके बाद से ही हार्दिक के ट्रेड को लेकर चर्चाएं चल रहीं थी. ऐसे में जब हार्दिक के ट्रेड की चर्चा जोरों पर हैं, दिनेश कार्तिक ने बतौर कप्तान रोहित का समर्थन करते हुए कहा है कि उनके पास सालों का अनुभव हैं, तो अगर मुंबई यह फैसला लेती है तो कुछ भी गलत नहीं होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रिकबज से बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा,"मुझे लगता है कि वह नए कप्तान की तलाश कर रहे हैं. बस कुछ ही समय की बात है जब वे इसकी घोषणा कर देंगे. और रोहित शर्मा क्यों नहीं? वह सबसे सफल कप्तान रहे हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि एमएस धोनी के साथ-साथ वह भी सबसे सफल कप्तान रहे हैं. इसलिए, अगर वे वापस उन्हीं के पास जाते हैं, तो इसमें कोई हर्ज नहीं है."
कार्तिक ने आगे कहा,"वह बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं. जब उनकी सेवाएं उपलब्ध हैं, तो उनका इस्तेमाल क्यों न किया जाए? अगर इसका मतलब यह है कि उन्हें कप्तान बनना है, तो मुझे लगता है कि उनमें वह काबिलियत है. वह एक अच्छे कप्तान हैं. खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से उनकी ओर आकर्षित होते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही बढ़िया और रणनीतिक रूप से एक बहुत ही सही विकल्प हैं."
दिनेश कार्तिक के साथ इस पैनल पर हर्षा भोगले भी थे.मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस दौरान हंसते हुए कहा कि कप्तानी की रेस में कुछ ऐसे भी लोग है, जिनका बैटिंग ऑर्डर लगातार बदलता रहता है(तिलक वर्मा की ओर इशारा करते हुए). हर्षा ने रोहित की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा,"रोहित के मामले में मेरा सवाल बस इतना है कि क्या आप पीछे मुड़कर यह मानने को तैयार हैं कि शुरुआत में ही एक गलती हुई थी? क्योंकि आप किसी के पास वापस जा रहे हैं और उसी के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोच रहे हैं."
हर्षा भोगले ने आगे सवाल उठाते हुए कहा,"काइरन पोलार्ड के साथ, आप आगे बढ़ने की सोच रहे हैं. साफ तौर पर, उन्हें इसलिए लाया गया है ताकि वे कहें - 'देखिए, इस साल नीलामी पर ध्यान दें. आइए एक बिल्कुल नई, युवा टीम तैयार करें, क्योंकि हमारे कई स्टार खिलाड़ी अब उम्रदराज़ हो रहे हैं.' रोहित के मामले में, आपको यह तय करना होगा कि क्या वह हमारी दीर्घकालिक योजनाओं का हिस्सा हैं? या फिर हम यह कह रहे हैं कि 'ठीक है, लंबी अवधि की बातें अपनी जगह हैं, लेकिन अभी इस साल कुछ सुधार करते हैं.' लेकिन ऐसा करने का मतलब यह स्वीकार करना होगा कि 'हमने आगे बढ़ने की कोशिश की, पर बात नहीं बनी.'"
मुंबई इंडियंस के सूत्रों ने बीते दिनों एनडीटीवी को बताया था कप्तानी की रेस में सूर्या से लेकर तिलक तक कई नाम है. इसमें बुमराह भी शामिल है. हर्षा ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर रोहित को कप्तान बनाया गया तो इसका बुमराह को क्या संदेश दिया जा रहा है. हर्षा ने कहा,"क्या संदेश यह जा रहा है कि 'हमें नहीं लगता कि आप सभी 14 मैच खेल पाएंगे - शायद 15, 16 या 17 मैच खेलें'? या फिर संदेश यह है कि 'देखिए, आप तो एक बहुत ही ऊंचे स्तर पर हैं. इन छोटी-मोटी बातों की चिंता न करें, बस जाएं और गेंदबाजी करें.' सवाल यह है कि आप क्या चाहते हैं? अगर आप बुमराह के अलावा किसी और को कप्तान बनाने जा रहे हैं, तो आपको उनसे बात करनी होगी. और उन्हें भरोसे में लेना होगा, क्योंकि वे इसके हकदार हैं."
यह भी पढ़ें: मोहम्मद अजहरुद्दीन का गंभीर को वैभव सूर्यवंशी को लेकर साफ संदेश, बोले- सिर्फ T20 नहीं, वनडे में भी मौका मिले
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर फिर दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं