विज्ञापन

एक ही पोडियम पर भारत-पाकिस्तान खिलाड़ी, जय शाह ने विजेताओं को दिया मेडल, ऐसी रही मेडल सेरेमनी

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल भारतीय टीम ने जीता. इस जीत के साथ सबकी निगाहें इस पर थी कि मेडल सेरेमनी में भारत को गोल्ड कौन देगा.

एक ही पोडियम पर भारत-पाकिस्तान खिलाड़ी, जय शाह ने विजेताओं को दिया मेडल, ऐसी रही मेडल सेरेमनी
जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को दिया गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल भारतीय टीम ने जीता. इस जीत के साथ सबकी निगाहें इस पर थी कि मेडल सेरेमनी में भारत को गोल्ड कौन देगा. हालांकि, एशियन गेम्स के फाइनल के बाद किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ और अलग-अलग प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को मेडल और मेस्टक दिए. टीम इंडिया को मेडल जय शाह ने दिया. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ पोडियम तो साझा किया, लेकिन किसी के बीच कोई बातचीत नहीं हुई और ना ही हैंडशेक हुआ. 

मेडल सेरेमनी में भारत, जापान और श्रीलंका के अधिकारी शामिल हुए. भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने गोल्ड मेडल दिए. जबकि पाकिस्तान को मेडल निशिन सिटी के मेयर हिरोकी कोंडो ने दिए. वहीं निलो जयतोलाके जो OCA एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर और वाइस प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल दिया. बता दें, मेडल देने के कार्यक्रम में पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ. 
 

नकवी नहीं, ड्रामा नहीं

 एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी जापान के निशिन शहर के कोरोगी पार्क में शनिवार को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मुकाबले के दौरान उपस्थित नहीं होंगे. एसीसी ने आधिकारिक मीडिया हैंडल ‘एक्स' पर लिखा,"एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धताओं के कारण एशियाई खेल 2026 के फाइनल में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन स्वर्ण और कांस्य पदक मुकाबलों से पहले सभी चार टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं."

बता दें, पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष भारतीय नागरिकों के मारे जाने के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल भारतीय रक्षा बलों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने विरोध के तौर पर उनसे अपनी-अपनी एशिया कप ट्रॉफियां लेने से इनकार कर दिया है. 

बीसीसीआई ने स्पष्ट रूप से अपना रुख कायम रखा है कि उसकी टीमें नकवी से ट्रॉफियां नहीं लेंगी और पाकिस्तान के गृह मंत्री इस बात पर अड़े हुए हैं कि अगर भारत एशिया कप की ट्रॉफियां चाहता है तो यह उन्हें केवल उन्हीं से लेनी होगीं.2025 के पुरुष एशिया कप और इस साल के महिला चरण दोनों के दौरान भारतीय टीमें नकवी से ट्रॉफी लिए बिना लौट आईं थीं.

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों की मदद से भारत ने हसन नवाज की आक्रामक पारी के बावजूद रोमांचक फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर शनिवार को एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया.

अभिषेक ने 28 गेंद पर 61 रन बनाए जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं. तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में 22 गेंद पर नाबाद 51 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं. उन्हें शिवम दुबे का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 15 गेंद पर 27 रन बनाए. इससे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट पर 211 रन का बड़ा स्कोर बनाया. पाकिस्तान की तरफ से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट लिए.

पाकिस्तान खराब शुरुआत के बावजूद हसन नवाज की 51 गेंदों पर 96 रन की पारी से मुकाबले में बना रहा लेकिन आखिर में वह छह विकेट पर 192 रन तक ही पहुंच पाया. नवाज जब चार रन पर थे तब वैभव सूर्यवंशी ने उनका कैच छोड़ दिया था. नवाज ने अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए. भारत की तरफ से अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: पीटरसन नंबर-1, तिलक वर्मा टॉप-3 में, पाकिस्तान के खिलाफ पहले 5 T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें: 'पानी चाहिए...पानी', अयूब ने वैभव को छेड़ा, तो भारतीय फैंस ने रखा पाकिस्तान की 'दुख्ती नब्ज 'पर हाथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com