- डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कम्युनिकेशन टीम में बेनी रे हार्मनी को नियुक्त किया है.
- बेनी रे हार्मनी एक पत्रकार हैं और अब उनकी एंट्री ने सभी का ध्यान खींचा है.
- वह 5 अक्टूबर 2026 से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने अपनी कम्युनिकेशन टीम में 24 साल की पत्रकार बेनी रे हार्मनी को व्हाइट हाउस में नया प्रवक्ता और असिस्टेंट व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी है. कैरोलिन लेविट को यह जिम्मेदारी मिली है. व्हाइट हाउस में उनकी एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, क्योंकि एक पत्रकार होने के साथ-साथ बेनी रे हार्मनी की खूबसूरती, उनका शानदार फैशन सेंस और स्क्रीन प्रेजेंस सबका ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं. वह 5 अक्टूबर 2026 से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं. उनकी जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है.
ऐसा है बेनी रे हार्मनी का करियर
बात अगर बेनी रे हार्मनी के करियर की करें तो वह समाचार नेटवर्क रियल अमेरिकाज वॉयस के लिए सीनियर व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट के रूप में काम कर रही थी. वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कई अंतरराष्ट्रीय विदेश यात्राओं में भी शामिल रही हैं. हाल ही में उन्होंने ट्रंप के साथ आयरलैंड की यात्रा की थी. इसके अलावा भी कई यात्रों में भाग ले चुकी है. जबकि इससे पहले वह एक न्यूज चैनल में एंकर की जिम्मेदारी भी निभा चुकी है. वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती है. जहां उन्होंने सितंबर 2025 में अपने पूर्व मेंटर चार्ली किर्क की हत्या के बाद उन्हें ऑन-एयर एक भावुक विदाई श्रद्धांजलि दी थी. इसके बाद चैनल ने उन्हें निलंबित किया था, तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.

अब वह ट्रंप प्रशासन की नीतियों फैसलों और अमेरिका फर्स्ट के एजेंडे को मीडिया और जनता के सामने पूरी मजबूती से पेश करेगी. इसके अलावा मीडिया ब्रीफिंग्स और प्रेस पूल को संभालना को भी उनकी जिम्मेदारी होगी.

बेनी रे हार्मनी ने जताई खुशी
बेनी रे हार्मनी ने भी नई जिम्मेदारी पर खुशी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 'मैं अमेरिकी लोगों की सेवा करने और अमेरिकन ड्रीम और अमेरिका फर्स्ट के लिए लड़ने को लेकर पूरी तरह तैयार हूं. उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का शुक्रिया किया है. वहीं ट्रंप ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी है.
ये वीडियो भी देखिए
ये भी पढे़ंः कैरोलीन के बाद बेनी...व्हाइट हाउस प्रवक्ता के लिए ट्रंप ने नौकरी से सस्पेंड हुई 24 साल की पत्रकार को चुना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं