विज्ञापन

भारत का नया हीरो... इजरायल ने मुंबई में लगाया Flydubai के बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में बड़ा सा होर्डिंग

फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार को मुंबई में ये सम्मान ऐसे समय में मिला है, जब उनकी बहादुरी और जज्बे की चर्चा दुनियाभर में हो रही है. खुद पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू उनको हीरो बताकर उनकी तारीफ कर चुके हैं.

भारत का नया हीरो... इजरायल ने मुंबई में लगाया Flydubai के बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में बड़ा सा होर्डिंग
मुंबई में फ्लाईदुबई के बहादुर पायलट स्मित मच्छार का बड़ा होर्डिंग लगाया गया है.
  • फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार का मुंबई में बड़ा होर्डिंग लगाया गया है
  • मुंबई स्थित इजरायली कॉन्सुलेट जनरल ने उनके सम्मान में शहर में एक बड़ा बिलबोर्ड लगवाया है
  • इजरायल के महावाणिज्य दूत ने स्मित को भारत का नया हीरो बताया और उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की
मुंबई:

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 174 लोगों की जिंदगी बचाने वाले भारतीय पायलट की बहादुरी के चर्चे दुनियाभर में हो रहे हैं. पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू, सभी उको हीरो बता चुके हैं. पायलट स्मित मच्छार मुंबई के रहने वाले हैं. उनके सम्मान में अब मुंबई में एक बड़ा सा बिलबोर्ड लगाया गया है. ये होर्डिंग उनके सम्मान में लगाया है मुंबई स्थित इजरायली कॉन्सुलेट जनरल ने.

मुंबई में लगा पायलट मच्छार का बड़ा होर्डिंग

मुंबई स्थित इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में शहर में एक विशेष बिलबोर्ड लगवाया है. फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार के कथित तौर पर इजरायल जा रही फ्लाइट में अपने को-पायलट के प्लेन क्रैश की कोशिश को नाकामयाब करने के बाद उनके सम्मान में यह कदम उठाया गया है.

इजरायल ने स्मित को बताया भारत का नया हीरो

इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिलबोर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि "भारत को नया हीरो मिला है और इजरायल उसका नाम कभी नहीं भूलेगा." उन्होंने कैप्टन स्मित को धन्यवाद देते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की. बिलबोर्ड पर लिखा है- "Thank You Captain Smit for saving lives. We wish you a speedy recovery." इसके साथ ही उन्हें कई लोगों की जान बचाने वाला हीरो भी बताया गया.

पीएम मोदी, ट्रंप ने भी बताया था हीरो

उनको मुंबई में ये सम्मान ऐसे समय में मिला है, जब स्मित की बहादुरी और जज्बे की चर्चा दुनियाभर में हो रही है. खुद पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू उनको हीरो बता चुके हैं और उनकी तारीफ कर चुके हैं.

स्मित के हाथ में है फ्रैक्चर 

स्मित मच्छार के ससुर जयसुखभाई जोगी ने कहा कि भगवान ने उन्हें बचाया है. अभी उनकी तबीयत स्थिर है. ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी बहुत अच्छा लग रहा है, वो अपने घर पर आए हैं और सब लोग अभिनंदन के लिए आ रहे हैं. सब मिल रहे हैं, पूछ रहे हैं. हम लोग बहुत खुश हैं. उनके हाथ पर चोट लगी है.हाथ में फ्रैक्चर हो गया है. शरीर पर कई जगह टांके आए हैं, लेकिन अभी तबीयत स्थिर है. ऊपर वाले (भगवान) ने बचा लिया.

ये वीडियो भी देखें-Flydubai फ्लाइट में पायलट स्मित मच्छार पर किस हथियार से हुआ हमला, कॉकपिट में आया कहां से? जानें सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smit Macchar, Flydubai Aircraft Hijack, Flydubai Co-Pilot Extremist, Flydubai Pilot Smit Machchhar, Flydubai Pilot Stabbed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com