Javagal Srinath on Sourav Ganguly's Famous Steve Waugh Toss Incident: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने सौरव गांगुली की कप्तानी में लिए गए एक फैसले पर बड़ा बयान दिया है. श्रीनाथ ने अपने बयान में उस एक घटना का जिक्र किया है जब 2001 में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ को टॉस के लिए इंतजार गांगुली ने इंतजार करवाया था. वर्तमान में मैच रेफरी की भूमिका निभाने वाले भारतीय पूर्व गेंदबाज ने कहा कि उस मैच में मैं रेफरी होता तो गांगुली पर बैन लगा देता.
श्रीनाथ, जो भारत के पूर्व तेज गेंदबाज भी हैं, उन्होंने EEMAGINE इवेंट में कहा, "मैं तो सौरव पर कुछ मैचों का बैन लगा देता." बता दें कि इस घटना पर पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने बाद में कई बार कहा है कि यह अनजाने में हुई गलती थी, क्योंकि मैच को लेकर घबराहट में वे अपना ब्लेजर ड्रेसिंग रूम में ही भूल गया था.
वैसे, श्रीनाथ ने गांगुली की कप्तानी की तारीफ की, खासकर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे युवा खिलाड़ियों को निखारने की उनकी काबिलियत की. श्रीनाथ ने माना कि 1990 के दशक के आखिर में हुए मैच-फिक्सिंग स्कैंडल के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव आया, और खिलाड़ियों ने खेल की छवि को सुधारने का प्रयास मिलकर किया.

दरअसल, अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए, गांगुली टॉस के लिए देर से पहुंचे, जिससे स्टीव वॉ चिढ़ गए थे. यह घटना एक यादगार सीरीज के दौरान हुई थी, जिसमें भारत ने पहला टेस्ट हारने के बाद सीरीज 2-1 से जीती थी. गांगुली की इस चाल को रणनीति चाल के तौर पर देखा गया था. एक कम आंकी गई भारतीय टीम के युवा कप्तान का, क्रिकेट की महान टीमों में से एक के कप्तान के सामने सीना तानकर खड़ा होना, और एक तरह से खुद को अहम दिखाना, उस दौर में भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी बात थी.
ये भी पढ़ें- ODI में 5000 मैच पूरे, भारत नंबर-2, पाकिस्तान श्रीलंका से आगे, वनडे में सबसे ज्यादा जीत वाली टॉप-10 टीमें
ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम या अस्पताल का वार्ड? एक के बाद एक चोटिल सितारे, टीम इंडिया में मचा हाहाकार, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें- 47 साल पहले सुनील गावस्कर ने खेली थी ऐसी महान पारी कि कांप उठा था इंग्लैंड, आज भी रोंगटे खड़े कर देती है कहानी
ये भी पढ़ें- राशिद खान नंबर 3, मुथैया मुरलीधरन से आगे वकार यूनिस, ODI में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले टॉप 20 गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं