Rashid Khan record equals Glenn McGrath record in ODI: आयलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने बारिश से बाधित मैच को 92 रन से जीत लिया. इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी और 47 ओवर में 8 विकेट पर 299 रन बनाए थे जिसके बाद आयरलैंड की टीम 33.4 ओवर में 207 रन बनाकर आउट हो गई. अफगानिस्तान की जीत में राशिद खान ने अपनी फिरकी का कमाल किया और 34 रन देकर 6 विकेट लेने में सफल रहे. राशिद की गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड की टीम 207 रन ही बना सकी. 6 विकेट लेकर राशिद ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब राशिद खान वनडे में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल करने वाले दुनिया के 7वें गेंदबाज बने हैं तो वहीं सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले दुनिया के तीसरे स्पिनर हैं.
- 220 wickets, 19.54 average in ODIs.
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 8, 2026
- 193 wickets, 13.73 average in T20I.
- 45 wickets, 20.44 average in Tests.
RASHID KHAN - THE GOAT OF AFGHANISTAN CRICKET. 🐐 pic.twitter.com/aK0dO7BFeQ
वनडे में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले तीसरे स्पिनर बने राशिद खान
राशिद खान ने वनडे में अबतक 7 बार पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया है. ऐसा कर राशिद ने ग्लेन मैक्ग्रा की बराबरी की है लेकिन राशिद ने मैक्ग्रा से कम पारियों में 7 बार 5 विकेट हॉल करने का कमाल किया है. ग्लेन मैक्ग्रा ने 248 पारी में 7वीं बार 5 विकेट हॉल किया था. वहीं, वनडे में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल करने का रिकॉर्ड वकार यूनिस के नाम है. उन्होंने 13 बार यह कारनामा वनडे में किया है. स्पिनर के तौर पर मुथैया मुरलीधरन ने 10 बार पारी में 5 विकेट वनडे में लिए हैं. मुथैया मुरलीधरन ने 341 पारी में यह कमाल किया है.
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 13 - वकार यूनिस (258 पारी)
- 10 - मुथैया मुरलीधरन (341 पारी)- स्पिनर
- 9 - मिचेल स्टार्क (130 पारी)
- 9 - ब्रेट ली (217 पारी)
- 9 - शाहिद अफरीदी (372 पारी)- स्पिनर
- 8 - लसिथ मलिंगा (220 पारी)
- 𝟳 राशिद खान (113 पारी)- स्पिनर
- 7 - ग्लेन मैकग्राथ (248 पारी)
- 6 - मोहम्मद शमी (107 पारी)
- 6 - मुस्तफिजुर रहमान (122 पारी)
- 6 - ट्रेंट बोल्ट (113 पारी)
- 6 - लांस क्लूजनर (164 पारी)
- 6 - सकलैन मुश्ताक (165 पारी)
- 6 - वसीम अकरम (351 पारी)
- 5 - रिचर्ड हैडली (112 पारी)
- 5 - शॉन पोलक (297 पारी)
- 4 - हसन अली (66 पारी)
- 4 - वानिंदु हसरंगा (69 पारी)
- 4 - शेन बॉन्ड (80 पारी)
- 4 - थिसारा परेरा (157 पारी)
बता दें कि अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच हुए दूसरे वनडे मुकाबले को बारिश के चलते 47 ओवर का कर दिया था.पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 299 रन लगाए. टीम की ओर से इब्राहिम जादरान ने 84 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि सेदिकुल्लाह अटल ने 45 रनों का योगदान दिया.
वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई ने 33 रन बनाए.हालांकि, 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम 207 रन बनाकर सिमट गई. टीम की ओर से केड कारमाइकल ने सर्वाधिक 62 रन बनाए. आयरलैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके.
ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी
ये भी पढ़ें- 23 करोड़ टैक्स भरने वाले ऋषभ पंत की कितनी है Net Worth , जानिए कहां-कहां से होती है कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं