Injury Crisis Hits Indian Team: श्रीलंका के ख़िलाफ अभ्यास मैच के दौरान साई सुदर्शन के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने की खबर टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे 13 खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम की फिक्र बढ़ा रहा है. ऐसा लग रहा है कि इस समय टीम इंडिया में 'इंजरी इमरजेंसी' है. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल में 15 अगस्त से खेला जाएगा. श्रीलंका में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने अपना दमखम दिया. देवदत्त पडिक्कल के शानदार शतक, कप्तान केएल राहुल के 40 और रविंद्र जडेजा के 63 रनों के सहारे भारत ने मेज़बान टीम के 8 विकेट के 363 के जवाब में बारत ने दूसरे दिन 6 विकेट परप 357 रन बना दिए.
लेकिन कप्तान शुभमन गिल के चोट के साथ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकिल में भारत को आगे 9 टेस्ट में से 7 टेस्ट जीतने हैं. श्रीलंका के ख़िलाफ़ 2 टेस्ट सीरीज़ जीतने की चुनौती भी टीम इंडिया के लिए सान नहीं होने वाली.
चोटिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
PTI के अनुसार, अलग-अलग चोटों की वजह से भारत को जसप्रीत बुमराह (घुटने में सूजन), साई सुदर्शन (बाएं पैर के अंगूठे में चोट), हर्षित राणा (हैमस्ट्रिंग), नीतीश कुमार रेड्डी (हैमस्ट्रिंग) और वॉशिंगटन सुंदर (क्वाड्रिसेप्स) की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी. बंगाल की रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद से ही आकाश दीप (पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर) सबसे लंबे समय से बाहर चल रहे हैं.
व्हाइट-बॉल स्पेशलिस्ट हार्दिक पंड्या (क्वाड्रिसेप्स), वरुण चक्रवर्ती (हैमस्ट्रिंग) और प्रिंस यादव (हैमस्ट्रिंग) भी 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' में हैं. यहां स्पोर्ट्स साइंस टीम पर काम का बहुत ज्यादा बोझ है, दरअसल, 2025 की शुरुआत में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से टीम का कोई हेड नहीं है. अभी चुनौती इन सभी खिलाड़ियों को वापस मैदान पर लाने की है. सुदर्शन और बुमराह को फिटनेस के आधार पर स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन COE की एक्सपर्ट टीम ने बड़ी तस्वीर को देखते हुए सावधानी बरतने का फैसला किया है.
टीम इंडिया में 'इंजरी इमरजेंसी', बीसीसीआई एक्शन में आया
दूसरी ओर भारतीय टीम को हाल के दिनों में एक के बाद एक चोटों की समस्या से जूझना पड़ रहा है इसलिए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया रविवार को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (सीओई) में क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से मुलाकात करेंगे और खिलाड़ियों के ‘रिहैबिलिटेशन' तथा चोट से उबरने की प्रक्रिया का जायजा लेंगे.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हां, सचिव सैकिया स्थिति का जायजा लेने के लिए वीवीएस लक्ष्मण के साथ बेंगलुरु में होंगे। दोनों के बीच एक बैठक तय है. यह अभी पता नहीं है कि राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर या चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ऑनलाइन इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं. इतने सारे कयासों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सैकिया और लक्ष्मण मीडिया के कुछ सवालों का सामना कर उनके जवाब दे पाते हैं. ''
ऐसी भी खबरें हैं कि सीओई और मौजूदा चयन समिति खिलाड़ियों की चोट के प्रबंधन और उनकी वापसी की समयसीमा को लेकर हमेशा एकमत नहीं रहे हैं. कुछ खिलाड़ियों को सभी फिटनेस मानकों पर पूरी तरह खरा उतरने से पहले ही ‘रिलीज' किए जाने की बात भी सामने आई है.
ये भी पढ़ें- 47 साल पहले सुनील गावस्कर ने खेली थी ऐसी महान पारी कि कांप उठा था इंग्लैंड, आज भी रोंगटे खड़े कर देती है कहानी
ये भी पढ़ें- राशिद खान नंबर 3, मुथैया मुरलीधरन से आगे वकार यूनिस, ODI में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले टॉप 20 गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं