Jasprit Bumrah Ruled Out Of Champions Torphy: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की. चयन समिति ने पाकिस्तान में 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है. चयनकर्ताओं ने वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में शामिल किया है, वह यशस्वी जायसवाल की जगह लेंगे, जिन्हें शुरुआत में घोषित टीम में शामिल किया गया था. हाइब्रिड मॉडल समझौते के तहत भारत टूर्नामेंट के अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा.

मीटिंग में आखिर क्या बातचीत हई
अहमदाबाद में चयन समिति के अध्यक्ष अगरकर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच हुई बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि क्या वे चैंपियंस ट्रॉफी में अनफिट बुमराह को ले जाएंगे या अनुभवहीन हर्षित राणा को चुनेंगे. बता दें कि नितिन पटेल की अगुआई वाली एनसीए ने 2022 में एक बार अपने हाथ जला लिए थे, जब उन्होंने टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के लिए बुमराह को टीम में जल्दबाजी में शामिल कर लिया था लेकिन वहां बुमराह फिर से चोटिल हो गए थे और एक साल के लिए उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

उस दौरान चेतन शर्मा की समिति थी और इसलिए इस बार अगरकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे. समझा जाता है कि बहस का मुख्य कारण यह था कि बुमराह ने अभी तक पूरी तरह से गेंदबाजी शुरू नहीं की है और मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि इतने कम समय में मैच के लिए फिट होना बुमराह के लिए बहुत मुश्किल है.
जसप्रीत बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक, रिहैब पूरा, लेकिन आखिर क्यों अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना
एनसीए का कहना है कि बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है, लेकिन वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि बुमराह की स्कैन रिपोर्ट ठीक थी, लेकिन एनसीए प्रमुख नितिन पटेल ने अगरकर पर अंतिम निर्णय छोड़ दिया क्योंकि बुमराह का मैच की स्थिति में टेस्ट नहीं किया गया था. एनसीए प्रमुख नितिन पटेल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उन्होंने अपना पुनर्वास पूरा कर लिया है और स्कैन रिपोर्ट ठीक लग रही है, लेकिन यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है कि टूर्नामेंट शुरू होने तक वह गेंदबाजी के लिए फिट होंगे या नहीं. इसलिए चयनकर्ताओं ने कोई जोखिम नहीं उठाया.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
-
choose your destination
-
न्यूज़ अपडेट्स
-
फीचर्ड
-
अन्य लिंक्स
-
Follow Us On