भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को शुक्रवार को अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. 37 वर्षीय स्पिनर उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्हें इस समारोह में आमंत्रित होने वाले न्योता मिला है. आर अश्विन के अलावा, अभी तक दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के समारोह में आमंत्रित किया गया है.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
भाजपा तमिलनाडु राज्य उपाध्यक्ष वेंकटरमन सी ने एक्स पर लिखा,"अयोध्या राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के लिए सम्मानित क्रिकेटर आर. अश्विन को हार्दिक निमंत्रण." अयोध्या में होने वाले राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. इसमें अक्षय कुमार, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, हरिहरन, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणदीप हुडा समेत कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं.
अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले मंगलवार को शुरू हो गए हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए 'दर्शन' के लिए खुला रहेगा. चंपत राय ने कहा,"'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ अन्य लोग समारोह के बाद अपने विचार व्यक्त करेंगे. परंपरा के अनुसार, नेपाल के जनकपुर और मिथिला के इलाकों से 1000 टोकरियों में उपहार आए हैं. जनवरी को 20 और 21 तारीख को दर्शन जनता के लिए बंद रहेंगे." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान शुरू किया है.
इस बीच, अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी. यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. भारत में हो रही सीरीज में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका में नजर आएंगे, ऐसे में अश्विन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
यह भी पढ़ें: AUS vs WI: बना अनोखा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं