विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के 'सुनामी' दोहरे शतक से निकले कुल ये 11 बड़े रिकॉर्ड, दुनिया भर में कारनामों की गूंज

Vaibhav Sooryavanshi's record: क्रिकेट जगत वैभव के सुनामी शतक से हैरान है. इतना ज्यादा कि फैंस को भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई इतना तेज दोहरा शतक कैसे बना ह सकता है. और चर्चा जोर-शोर से सूर्यवंशी के रिकॉर्डों की भी है

वैभव सूर्यवंशी के 'सुनामी' दोहरे शतक से निकले कुल ये 11 बड़े रिकॉर्ड, दुनिया भर में कारनामों की गूंज
Vaibhav Sooryavanshi's 11 records: वैभव सूर्यवंशी के कारनामों की दुनिया भर में चर्चा है
source: X

दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप में मंगलवार को यूएई के खिलाफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के किए कारनामे की दुनिया भर में गूंज है. सिर्फ 53 गेंदों पर 7 चौकों और 28 छक्कों से वैभव ने 204 रन बनाते हुए जैसी धुलाई संयुक्त अरब अमीरात (U.A.E) के बॉलरों की, वह क्रिकेट दिग्गजों के लिए चर्चा और बहस का विषय बन गया है, तो वहीं करोडों फैंस इस करिश्मे पर अभी भी हैरान हैं कि ऐसा कैसे संभव है. कोई उनके 28 छक्कों की बात कर रहा है, तो कोई किसी पहलू की. और इस ऐतिहासिक दोहरे शतक में वैभव के बल्ले से एक-दो नहीं, बल्कि करीब दर्जन भर रिकॉर्ड निकले. ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. चलिए बारी-बारी से सभी के बारे में जान लीजिए:-

यह भी पढ़ें: अब वैभव लिस्ट 'A' क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक के बादशाह, इस यूएसपी को मिटाना बहुत मुश्किल

रिकॉर्डसूर्यवंशी का रिकॉर्डपिछला कीर्तिमान
लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक52 गेंदें103 गेंदें, चाड बोवेस (कैंटरबरी बनाम ओटागो, 2024)
लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक28 गेंदें29 गेंदें, जेक फ्रेजर-मैकगर्क (साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023)
लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज़ 150 रन40 गेंदें59 गेंदें , वैभव सूर्यवंशी (बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025)
सीनियर प्रोफेशनल पारी में सर्वाधिक छक्के (सभी फॉर्मेट)28 छक्के26 छक्के, तन्मय अग्रवाल (हैदराबाद बनाम अरुणाचल प्रदेश, रणजी ट्रॉफी 2024)
लिस्ट-A पारी में सर्वाधिक छक्के28 छक्के23 छक्के, डी'आर्सी शॉर्ट (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, 2018)
लिस्ट-A शतक में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट384.91 (53 गेंदों में 204)338.63 ,एबी डिविलियर्स (44 गेंदों में 149, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015)
पारी में टीम के कुल रनों में सर्वाधिक हिस्सेदारी80.31% (254 में से 204 रन)76% (पिछला लिस्ट-A कीर्तिमान)
लिस्ट-A दोहरे शतक में बाउंड्री से सर्वाधिक रन196 रन (28 छक्के, 7 चौके)लिस्ट-A दोहरे शतक में बाउंड्री से बनाए गए सर्वाधिक रन (96.08% रन बाउंड्री से)
लिस्ट-A के चारों गति रिकॉर्ड एक साथ (50, 100, 150, 200)11, 28, 40 और 52 गेंदेंएक ही खिलाड़ी के नाम चारों सबसे तेज़ कीर्तिमान (अर्धशतक जून 2026 में श्रीलंका A के खिलाफ बनाया था)
लिस्ट-A दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी15 वर्ष20 वर्ष 273 दिन, यशस्वी जायसवाल (मुंबई बनाम झारखंड, विजय हजारे ट्रॉफी 2019)
निजी करियर (सभी फॉर्मेट) का सबसे तेज शतक28 गेंदें35 गेंदें (IPL 2025) और 36 गेंदें (बिहार, 2025 व राजस्थान रॉयल्स, 2026)

वैभव सूर्यवंशी का प्रचंड असर

सूर्यवंशी के प्रचंड प्रहारों के असर ऐसा रहा कि समय गुजरने के साथ ही यूएई के खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज एकदम पस्त पड़ गई. और भारत A ने 249 रनों का टारगेट सिर्फ 14.2 ओवरों में 3 ही विकेट खोकर हासिल कर लिया. इससे पहले यूएई ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे. इसमें अरशद खान ने 4 विकेट लिए थे. सभी को भरोसा था कि भारत आसानी से जीत जाएगा, लेकिन इस सुनामी अंदाज में वैभव जीत दिलाएंगे, इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो. बहरहाल, वैभव ने ऐसा बम फोड़ा है, जिसकी गूंज से बाकी टीमों के बॉलरों के कानों पर जरूर असर पड़ा होगा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, United Arab Emirates, United Arab Emirates Vs Jersey 12/05/2026 Uaje12052026276089, India A Vs United Arab Emirates 11/24/2026 Iaua11242026275874, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com