Ollie Robinson: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होना है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा इस सीरीज के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी अबू अबुधाबी में अभ्यास कर रही है. इंग्लैंड ने 2012-2013 के बाद से भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में बेन स्टोक्स की अगुवाई में टीम इस बार जीत दर्ज करने की तलाश में है. इंग्लैंड टीम अभी अबुधाबी में भारत जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कर रही है और वो पहले टेस्ट मैच के लिए 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंचेगी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन भारत में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मोहम्मद शमी का वीडियो देख रहे हैं ताकि वो गेंद की 'सीम' का अच्छा इस्तेमाल कर सके.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
मोहम्मद शमी गेंद की 'सीम' बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल करके गेंदबाजी करते हैं और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन भारत के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय तेज गेंदबाज के वीडियो देखकर इस कला का अभ्यास कर रहे हैं. भारत के खिलाफ 2021 की सीरीज में नेट गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले रॉबिंसन को उम्मीद है कि स्टुअर्ट ब्राड के संन्यास लेने के बाद वह आगामी सीरीज में बड़ी भूमिका निभाएंगे.
रॉबिंसन ने कहा,"मैं असल में मोहम्मद शमी की तरह सीधी सीम से गेंदबाजी करने का अभ्यास कर रहा हूं. वह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है. मैंने इशांत शर्मा को भी गेंदबाजी करते हुए देखा है. वह ससेक्स की तरफ से कुछ समय के लिए खेला है और उसने लंबे समय तक भारत की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया है. वह भी मेरी तरह लंबे कद का है."
भारत के इंग्लैंड के पिछले दौर में रॉबिंसन ने 21 विकेट लिए थे लेकिन भारतीय विकटों पर चुनौती भिन्न तरह की होगी. उन्होंने कहा,"ऐसा लगता है कि आप नहीं जानते कि आप किस तरह की तैयारी कर रहे हैं. यह एक तरह की चुनौती है जिससे मेरा पहले कभी सामना नहीं हुआ है." रॉबिंसन ने कहा,"इस दौरे में परिस्थितियों से तालमेल बिठाना सबसे महत्वपूर्ण होगा. आपको पिच देख कर इसका आकलन करना होगा. यह भिन्न तरह की चुनौती होगी लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं क्योंकि इससे मेरा दिमाग व्यस्त रहेगा."
यह भी पढ़ें: AUS vs WI: बना अनोखा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन को मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं