Avengers Doomsday Trailer: 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को लेकर लोगों में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, इस बात का सबूत फिल्म के नए ट्रेलर को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज को देखकर लगाया जा सकता है. ट्रेलर रिलीज होने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही फिल्म के फाइनल ट्रेलर को मिलाकर अब तक कुल 56.3 करोड़ (563 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का यह फाइनल ट्रेलर अब दुनिया के सबसे ज्यादा देखे गए ट्रेलरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.
डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर डिज्नी का अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर बन गया है. इतना ही नहीं, ये दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फिल्म ट्रेलर भी बन गया है. इस मामले में इससे आगे सिर्फ 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' का ट्रेलर है. रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, इस ट्रेलर ने फिल्म के पहले टीजर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसे रिलीज के पहले 24 घंटों में 50.3 करोड़ (503 मिलियन) व्यूज मिले थे. इतना ही नहीं, इसने 2024 में रिलीज हुए 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के सुपर बाउल टीजर को भी पीछे छोड़ दिया, जिसे 36.5 करोड़ (365 मिलियन) व्यूज मिले थे.
अब तक सिर्फ सोनी और मार्वल स्टूडियोज की 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ही ऐसी फिल्म है, जिसके ट्रेलर को पहले 24 घंटों में इससे ज्यादा व्यूज मिले थे. उस ट्रेलर ने रिलीज के एक दिन के अंदर 71.86 करोड़ (718.6 मिलियन) व्यूज हासिल किए थे. हालांकि, ये व्यूज उसे इंटरनेशनल लेवल पर किए गए लॉन्च की वजह से मिले थे, जबकि MCU ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर बिना किसी जानकारी के अचानक रिलीज किया था. दिलचस्प बात ये है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के फाइनल ट्रेलर के साथ अब तक के फिल्म के ट्रेलर्स को कुल मिलाकर 56.3 करोड़ (563 मिलियन) व्यूज मिले, जो 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के फाइनल ट्रेलर के 13.1 करोड़ (131 मिलियन) व्यूज से तीन गुना से भी ज्यादा हैं. इससे साफ है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही एक्साइटमेंट बना हुआ है और ट्रेलर ने रिलीज होते ही रिकॉर्डतोड़ अपनी लोकप्रियता को हासिल कर ली है.
'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलरों ने बटोरे 3.3 अरब व्यूज
अब तक के पूरे प्रमोशनल कैंपेन में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से जुड़े वीडियो और ट्रेलरों को कुल मिलाकर करीब 3.3 अरब (3.3 बिलियन) व्यूज मिल चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर 48 लाख (4.8 मिलियन) से ज्यादा बार चर्चा की गई है. इन फिगर्स में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रॉबर्ट डाउनी जूनियर का बड़ा खुलासा, 'चेयर्स' अनाउंसमेंट, चार कैरेक्टर टीजर, पहला टीजर, आधिकारिक ट्रेलर और हाल ही में रिलीज हुआ फाइनल ट्रेलर शामिल हैं.
सोशल मीडिया पर भी छाया 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का जादू
सिर्फ व्यूज ही नहीं, फाइनल ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त हलचल मचाई है. रिलीज के पहले 24 घंटों में ट्रेलर को लेकर करीब 10 लाख (1 मिलियन) मेंशन दर्ज किए गए. ये 2023 के बाद दूसरा सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला फिल्म ट्रेलर बन गया. दिलचस्प बात ये है कि इस मामले में भी पहले नंबर पर 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का अपना पहला टीजर ही है, जिसे करीब 10 लाख मेंशन मिले थे. मार्वल फैंस के बीच फिल्म का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. 'एवेंजर्स: डूम्सडे' इंडिया में 17 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं