Kevin Pietersen on IND vs ENG Test series: इंग्लैंड के पूर्व चैम्पियन बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने कहा है कि भारत दौरे पर बल्लेबाजों को अपना डिफेंस काफी मजबूत रखना होगा और उन्होंने 2012 . 13 के भारत दौरे पर नेट्स पर घंटो अपनी रक्षण तकनीक पर मेहनत करके ही कामयाबी पाई थी. पीटरसन ने मुंबई में दूसरे टेस्ट में 233 गेंदों में 186 रन बनाये थे जो भारत में किसी विदेशी बल्लेबाज के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक है . उस पारी ने पहला टेस्ट हार चुके इंग्लैंड के पक्ष में पासा पलट दिया था और 27 साल में इंग्लैंड ने भारत में पहली सीरीज जीती थी. भारत के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज से पहले पीटरसन ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा ,"मैं , जो रूट, जॉनी बेयरस्टो हर समय नेट्स पर अपने डिफेंस पर काम करते थे, हम फ्रंटफुट पर नहीं खेलने का अभ्यास करते थे, हमारी कोशिश कर गेंद को आफ साइड पर खेलने की होती थी "
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा , "रक्षात्मक खेलने में कुछ गलत नहीं है. डिफेंस मजबूत होने से ही आप आक्रामक होकर खेल सकते हैं. स्ट्रेट खेलना और फ्रंटफुट आगे नहीं लाना, गेंद का इंतजार करना यह सब बहुत जरूरी है" पीटरसन ने भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की "दूसरा "को बखूबी खेला था. उन्होने कहा , "मैने अश्विन की दूसरा पकड़ ली थी. वह अपने रनअप की शुरूआत से पहले ही गेंद से एक्शन बना लेता है. वह एक आफ स्पिनर की तरह गेंद हाथ में लेकर नहीं दौड़ता और बाद में इसे बदलकर "दूसराठ फेंकता है. मुझे 100 फीसदी यकीन रहता था कि वह 'दूसरा' कब डालेगा , मैने उसकी इस गेंद पर कई बार शॉट खेले हैं.
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन को मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण
उन्होंने कहा ,"मैने जडेजा को भी काफी खेला है, वह मुरली या शेन वॉर्न नहीं है. वह बायें हाथ का स्पिनर है और एक तरीके से गेंद डालता है. अगर आपकी तकनीक मजबूत है तो उसे खेलने में दिक्कत नहीं आयेगी."
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं