- अहमदाबाद है इस साल आईपीएल की नई टीम
- स्टॉफ की नियुक्ति कर चुका है अहमदाबाद
- आधिकारिक रूप से ऐलान होना बाकी
SA vs IND 2nd Test: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में इस साल शामिल हुयी नयी टीम अहमदाबाद ने बहुत ही साहसिक फैसला लिया है. सूत्रों के अनुसार भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इस टीम के मुख्य कोच होंगे. यह फैसला काफी हद तक चौंकाता है क्योंकि अगर एक बार को नेहरा अगर बॉलिंग कोच होते, तो यह समझ में आता है, लेकिन मुख्य कोच की भात इस पहलू से हैरान करने वाली है क्योंकि मुख्य कोच पद के लिए कई बड़े दिग्गज क्रिकेट बाजार में उपलब्ध हैं, जिनके पास कोचिंग का बहुत ही ज्यादा अनुभव है. और निश्चित तौर आशीष नेहरा के लिए इस टीम को संभालना एक बहुत ही बड़ी चुनौती साबित होने जा रहा है.
यह भी पढ़ें: सवाल तो अब ऋषभ पंत के लिए भी शुरू हो गए हैं, आंकड़े देख लें
नेहरा के अलावा इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम सोलंकी इस टीम के क्रिकेट निदेशक होंगे, तो विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन इस टीम के मेंटोर होंगे. ध्यान दिला दें कि साल 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कोच गैरी कर्स्टन थे, तो आशीष नेहरा इस टीम के सदस्य थे. आईपीएल के एक सूत्र ने कहा,‘आशीष अहमदाबाद टीम के मुख्य कोच होंगे, सोलंकी क्रिकेट निदेशक और बल्लेबाजी कोच होंगे जबकि कर्स्टन इसके मेंटोर होंगे.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: रबाडा को गेंद करने से केएल राहुल ने रोका, फिर ऐसे दिखाई दरियादिली - Video
सूत्र ने कहा,‘अहमदाबाद टीम अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं कर सकती क्योंकि ‘लेटर ऑफ इंटेट' मिलने के बाद ही यह किया जा सकता है. अहमदाबाद टीम के आला अधिकारी इन तीनों का इंटरव्यू कर चुके हैं और इस सत्र के लिये उनका चयन हो चुका है. नेहरा पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बॉलिंग कोच रह चुके हैं. नेहरा ने साल 2019 के संस्करण में आईपीएल के लिए बॉलिंग कोच की भूमिका निभायी थी.
VIDEO: 'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं