- भारत ने पहली पारी में बनाए 202 रन
- केएल राहुल ने खेली 50 रनों की शानदार पारी
- अश्विन ने 46 रन बनाकर दिखाया धांसू अंदाज
SA vs IND 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली पीठ में दर्द के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं. उनकी जगह केएल राहुल (KL Rahul) कप्तानी कर रहे हैं. राहुल ने कप्तान के तौर पर अपनी डेब्यू कप्तानी पारी में शानदार 50 रन की पारी खेली, भले ही केएल राहुल बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन 50 रन की पारी खेलकर टीम को मुश्किल समय से जरूर बाहर निकाला. बता दें कि भारत की शुरूआत इस टेस्ट मैच में अच्छी नहीं रही और शुरूआती 3 विकेट 50 रन के अंदर ही गिर गए थे, लेकिन दूसरी छोर से राहुल डटे रहे और काफी संघर्ष दिखाया. लंच के बाद राहुल का विकेट गिरा.
हारिस रऊफ ने लॉन्च की रॉकेट गेंद, बोल्ड होने के बाद गेंदबाज को देखने लगे मोहम्मद नबी, देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खेल भावना ने जीता दिल
बता दें कि केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल भारतीय पारी के पांचवें ओवर में राहुल ने खेल भावना दिखाकर दिल जीत लिया. हुआ ये कि पांचवें ओवर की तीसरी गेंद करने के लिए कागियो रबाडा (Kagiso Rabada) अपने रनरअप से भाग कर आ रहे थे, लेकिन जैसे ही गेंदबाज गेंद को फेंकना वाला था वैसे ही स्ट्राइक पर मौजूद राहुल ने गेंद को खेलने से मना किया और रबाडा को गेंद फेंकने से पहले ही रोक दिया.
Marais is a sweet guy #INDvSA. As is the stand-in captain pic.twitter.com/KVQNqUPt06
— Benaam Baadshah (@BenaamBaadshah4) January 3, 2022
इसके बाद राहुल ने बिना समय गंवाए गेंदबाज रबाडा को सॉ़री कहा और साथ ही अंपायर से भी माफी मांगी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स राहुल की खेल भावना की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
केएल राहुल ने किया साल 2022 का शानदार आगाज
केएल राहुल ने 2022 का शानदार आगाज किया है. राहुल का टेस्ट में यह 13वां अर्धशतक है. साल 2022 में भारत की ओर से टेस्ट में पहला अर्धशतक राहुल ने जमाया है. टेस्ट में राहुल के 2500 रन भी पूरे हो गए हैं और साथ ही टेस्ट कप्तान के तौर पर यह पहला अर्धशतक है.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं