विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्ली:

Gold And Silver Price Today Updates: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख/किलो और सोने ने 1.93 लाख/10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था, जिसके बाद से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली. बजट के बाद भारत-अमेरिका में ट्रेड डील पर बनी सहमति के बीच एक बार फिर सोने-चांदी के दाम बढ़ने शुरू हुए थे. वहीं 5 फरवरी को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,326 रुपये की गिरावट के साथ 1.51 लाख/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जबकि करीब 26 हजार रुपये की गिरावट के साथ मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.42 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी.

सोने-चांदी की बढ़ती-घटती कीमतों पर न केवल निवेशकों की नजर है, बल्कि शादी-ब्‍याह के सीजन के बीच आम खरीदार भी उहापोह में हैं.

Gold and Silver Prices Today, 6 February 2026:

Gold-Silver Price Today Live Updates: क्या कॉपर में खरीदारी का सही समय है?

एक्सपर्ट के अनुसार कॉपर की कीमतों में मामूली गिरावट उन निवेशकों के लिए एंट्री पॉइंट हो सकती है जो सोने की महंगी कीमतों की वजह से निवेश नहीं कर पा रहे थे.

Gold-Silver Price Today Live Updates: कॉपर के भाव कहां तक जा सकते हैं?

सोना भले ही पोर्टफोलियो को सेफ्टी देता हो, लेकिन कॉपर इस समय ग्रोथ का सौदा है. एक्सपर्ट के अनुसार अगर वैश्विक इकोनॉमी रफ्तार पकड़ती है, तो कॉपर के भाव 1,500 रुपये के पार जाने में देर नहीं लगेगी.

Gold-Silver Price Today Live Updates: साल 2026 कॉपर के लिए गेम चेंजर?

एमसीएक्स में इन दिनों लगातार हलचल हो रही है. एक तरफ सोना ₹1.50 लाख और चांदी ₹2.80 लाख के लेवल के आस-पास बने हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ कॉपर ने अपनी चाल से सभी को चौंका दिया है. एक्सपर्ट पहले ही बोल चुके हैं कि साल 2026 कॉपर के लिए गेम चेंजर हो सकता है.

Gold-Silver Price Today Live Updates: ईटीएफ की तरफ देख रहे निवेशक

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा है, जिससे ईटीएफ की मांग बढ़ गई है.  तेजी के बाद भी, ईटीएफ अपने जनवरी 2026 के 'ऑल-टाइम हाई' से अभी भी काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

Gold-Silver Price Today Live Updates: सोने में लो-लेवल पर हो रही खरीदारी

जनवरी के आखिरी हफ्ते में रिकॉर्ड हाई छूने के बाद गोल्ड में 'क्रैश' जैसी स्थिति बनी थी. आज की तेजी को एक्सपर्ट्स 'वैल्यू बाइंग' मान रहे हैं, जहां निवेशक कम दाम पर खरीदारी कर रहे हैं.

Gold-Silver Price Today Live Updates: सर्राफा बाजार में चांदी लगातार हो रही कमजोर

शुक्रवार का दिन चांदी के लिए बेहद खराब रहा. चांदी की कीमत 9,410 रुपए प्रति किलो तक गिर गई. कल तक जो चांदी 2,54,339 रुपए पर बिक रही थी, वह आज फिसलकर 2,44,929 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई. अचानक आई इस गिरावट ने बाजार एक्सपर्ट को भी हैरान कर दिया.

Gold-Silver Price Today Live Updates: MCX पर चांदी की खरीदारी में दिखा सुधार

Gold-Silver Price Today Live Updates

Gold-Silver Price Today Live Updates: सोने में दिख रही लगातार खरीदारी

Gold-Silver Price Today Live Updates: MCX पर चांदी में दिखी तेजी

Gold-Silver Price Today Live Updates: हाजिर बाजार में दिखा सुधार

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, "हाजिर सोना कमजोर रुख के साथ खुला और 4,654 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गया. लेकिन इसमें तेजी से सुधार आया और यह लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,880 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगा."

Gold-Silver Price Today Live Updates: मुनाफावसूली नहीं रुक रही

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू कीमतों में गिरावट मुख्य रूप से ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण हुई.

Gold-Silver Price Today Live Updates: ट्रेडिंग हो रही जोरदार

सोना-चांदी व्यापार से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, इन दोनों में ट्रेडिंग भी धड़ल्ले से हो रही है, जिसकी वजह से इनकी कीमतों में उथल-पुथल और बढ़ गई है. योगेश सिंघल का मानना है कि जब तक डॉलर की कीमतें स्थिर नहीं होतीं या कोई दूसरी करंसी उसकी जगह नहीं ले लेता, तब तक सोना-चांदी में खूब निवेश होगा. उनका मानना है कि अनिश्चितता के इस माहौल में सोना-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल फिलहाल बनी रहेगी.

Gold-Silver Price Today Live Updates: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दिखा मिला-जुला कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है. कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.39 प्रतिशत बढ़कर 4,908 डॉलर प्रति औंस है और चांदी की कीमत 3.61 प्रतिशत कम होकर 73.90 डॉलर प्रति औंस है.

Gold-Silver Price Today Live Updates: MCX पर चांदी में दिखी कुछ खरीदारी

Gold-Silver Price Today Live Updates: अभी कीमतों में दिखता रहेगा उतार-चढ़ाव

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि सोने-चांदी की भविष्य की चाल अब अमेरिका के बेरोजगारी के आंकड़ों और दूसरे आर्थिक डेटा पर निर्भर करेगी. अभी के लिए बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

Gold-Silver Price Today Live Updates: क्या हैं सोने-चांदी के ताजा भाव?

सोने की कीमत में शुक्रवार को मामूली गिरावट देखने को मिली और चांदी का दाम 9,000 रुपए से अधिक कम हो गया है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 424 रुपए कम होकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,52,502 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 

Gold-Silver Price Today Live Updates: सोना-चांदी और सब्जियां एक ही लाइन में?

पिछले कुछ समय में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. एक्सपर्ट के अनुसार ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग की वजह से इनका असर पूरी इकोनॉमी पर पड़ता है. अब सोने-चांदी को प्याज-टमाटर वाली कैटिगरी में रखने से आरबीआई को महंगाई का सटीक और पूरी जानकारी मिल सकेगी.

Gold-Silver Price Today Live Updates: लोकल मार्केट में ग्राहकों की सख्या हुई कम

जयपुर के जौहरी कहते हैं कि बाजार इतना अस्थिर है कि आप कभी नहीं जानते कि कल क्या होगा? जयपुर के जोहरी बाजार में कुछ दिन से चमक कम थी, क्योंकि ग्राहक बहुत कम आ रहे थे. मगर कीमतों में गिरावट के बाद एक बार फिर बाजार में रौनक लौट आई है.

Gold-Silver Price Today Live Updates: आरबीआई की सोने-चांदी पर भी होगी कड़ी नजर

आरबीआई ने आज मॉनेटरी पॉलिसी के आंकड़े सभी के सामने रखे. साथ ही इस बैठक में एक ऐसा फैसला लिया, जिसने बाजार के दिग्गजों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. अब तक हम महंगाई की बात करते समय सिर्फ खाने-पीने की चीजों जैसे आलू, प्याज और टमाटर का जिक्र सुनते थे, लेकिन अब आरबीआई की महंगाई वाली लिस्ट में सोने और चांदी की भी एंट्री हो गई है.

Gold-Silver Price Today Live Updates: अगले कुछ कारोबारी सत्रों में और आ सकती है गिरावट: मेर

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी - कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने सोने और चांदी के बारे में कहा कि अगले कुछ कारोबारी सत्रों में हम और ज्‍यादा तकनीकी सुधार यानी गिरावट देख सकते हैं, जिसके बाद कीमतों में कुछ सुधार हो सकती है और वे स्थिर हो सकती हैं. 

Gold-Silver Price Today Live Updates: एक्‍सपर्ट्स ने पहले भी चेताया था

व्हाइट ओक कैपिटल म्यूचुअल फंड (White Oak Capital MF) की एक रिपोर्ट ने निवेशकों को अलर्ट किया है. रिपोर्ट के अनुसार चांदी अपनी लिमिट से ज्यादा महंगी हो चुकी है और अब इसमें कभी भी बड़ा विस्फोट हो सकता है. रिपोर्ट में गोल्ड-सिल्वर रेश्यो के गिरने की बात कही गई है. बताया गया है कि आमतौर पर यह रेश्यो 80:1 होता है, लेकिन अब यह गिरकर 46:1 पर आ गया है. इतिहास से पता चलता है कि जब भी चांदी सोने के मुकाबले इतनी महंगी हुई है, उसके बाद उसमें बहुत बड़ी गिरावट आई है.

Gold-Silver Price Today Live Updates: एक्सपर्ट्स दे रहे सावधानी बरतने की सलाह

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के अनुसार, 'कीमतें जिस तेजी से बढ़ी थीं, उतनी ही तेजी से टूट रही हैं. अगले कुछ दिनों में अभी और तकनीकी सुधार देखा जा सकता है, जिसके बाद कीमतें स्थिर होने की उम्मीद है.' बाजार में आई इस गिरावट ने नए खरीदारों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

Gold-Silver Price Today Live Updates: एक्सपर्ट की इस सलाह का रखें ध्यान

जेपी मॉर्गन की चेतावनी पर भी ध्‍यान देना जरूरी है. IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इन्‍वेस्‍टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन ने आगाह किया है कि चांदी की मौजूदा कीमतें काफी ज्यादा हैं, जिससे बाजार में तनाव के समय इसमें और बड़ी गिरावट आ सकती है. हालांकि, अगले वित्त वर्ष में कीमतों में फिर से सुधार की उम्मीद है.

Gold-Silver Price Today Live Updates: क्या चल रहे सोने के ताजा भाव?

Gold-Silver Price Today Live Updates: चांदी की कीमतों में जबरदस्त हो रहे बदलाव

चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं. आज फिर से मुनाफावसूली देखी गई है. हालांकि निवेशकों ने खरीदारी पर भी फोकस किया है.

Gold-Silver Price Today Live Updates: कैसी है MCX पर चांदी की चाल?

Gold Price Today in Delhi-Patna: लखनऊ और भागलपुर में सोने के दाम

आज लखनऊ में सोने की कीमत की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,400 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. 22 कैरेट सोने का दाम 1,39,800 रुपये/10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,310 रुपये/10 ग्राम चल रहा है.   वहीं, भागलपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,400 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. 22 कैरेट सोने का दाम 1,39,700 रुपये/10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,310 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. 

Gold Price Today in Delhi-Patna: दिल्‍ली-पटना में सोने के दाम

आज दिल्‍ली में सोने की कीमत की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,400 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. 22 कैरेट सोने का दाम 1,39,800 रुपये/10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,310 रुपये/10 ग्राम चल रहा है.   वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,400 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. 22 कैरेट सोने का दाम 1,39,700 रुपये/10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,310 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. 

Gold Prices Rise, Silver Declines: सोने में फिर आई तेजी, चांदी अब भी सस्‍ती

Gold Prices Rise but Silver Declines: कीमती धातुओं की कीमतों में जारी गिरावट के बीच सोने ने एक बार फिर उछाल दिखाया है. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 629 रुपये के उछाल के साथ 1,52,700 रुपये/10 ग्राम के भाव को पार कर गया है. ये सोने के भाव में आज की ओपनिंग प्राइस 1,49,396 से करीब 0.41% का उछाल है. 

दूसरी ओर चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. हालांकि शुक्रवार दोपहर करीब 1.15 बजे चांदी सुबह की गिरावट (10,000) से काफी रिकवर हुई है और गिरावट 6,415 रुपये की रह गई है. चांदी 2,37,400 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करती दिखी. 

Gold Silver Prices Live Today: स्‍थानीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

शुक्रवार, 6 फरवरी को स्‍थानीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में भी करीब 2,000 रुपये/10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई है और इसका भाव 1,52,350 रुपये/10 ग्राम पर पहुंच गया है; वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,900 रुपये की भारी गिरावट के बाद ये 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा, 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 1,560 रुपये की गिरावट देखी गई और ये 1,14,260 रुपये/10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. 

सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजहें

अमेरिकी डॉलर पिछले नवंबर के बाद अपने सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है. जब डॉलर महंगा होता है, तो अन्य मुद्रा रखने वालों के लिए सोना-चांदी खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे मांग घटती है.

वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट का असर भी धातुओं के बाजार पर पड़ा है. सोने और चांदी में गिरावट के पीछे ये भी एक अहम वजह है. टेक शेयरों में गिरावट का असर क्रिप्‍टो बाजार पर भी पड़ा है. 

एक्सपर्ट्स इसे एक 'तकनीकी सुधार' (Technical Correction) मान रहे हैं. लंबे समय से बढ़ रही कीमतों के बाद निवेशकों ने अपना मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बिकवाली की है. चांदी में निवेश करनेवालों ने तो पिछले दिनों भी खूब चांदी कूटी. 

Gold Related News Today: सोने से जुड़ी एक और बड़ी खबर

Gold Plated Platinum Import Ban: सोने से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने सोने की मिलावट वाले प्लैटिनम प्रॉडक्‍ट के आयात पर अंकुश लगा दी है. सरकार ने सोने की मिलावट के साथ प्लैटिनम के अवैध आयात पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ये फैसला लिया है. एक एक्‍सपर्ट ने बताया कि पहले प्लैटिनम मिश्रधातु (अलॉय) के रूप में सोने का आयात हो रहा था, जिसे सरकार ने पहले ही बंद कर दिया था. इसके बाद प्लैटिनम के उत्पादों में सोना मिलाकर आयात किए जाने का चलन सामने आया. उसे देखते हुए सरकार ने यह नया कदम उठाया है. 

Gold Prices MCX Live Rates: सोना आज कितना सस्‍ता हुआ?

Gold Prices Crash 6 February 2026 MCX: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद जारी गिरावट के बाद सोने में दो दिन पहले जो थोड़ा उछाल आया था, वो फिर से गिरावट की ओर बढ़ रहा है. आज 6 फरवरी को सोने के भाव में बदलाव की बात करें तो एक बार फिर इसमें करीब 1,500 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. सुबह 10:44 बजे MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,50,585 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा. 

Silver Price Crash: चांदी का भाव 4 फीसदी से ज्‍यादा गिरा

शुक्रवार को एक बार फिर चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है. गुरुवार को 2,43,815 रुपये/किलो पर क्‍लोज हुई मार्च डिलीवरी वाली चांदी शुक्रवार को 2,34,063 रुपये/किलो के भाव पर खुली थी, जबकि 1 घंटे के भीतर इसमें 9,859 रुपये तक की गिरावट देखी गई. सुबह 10:14 बजे चांदी 2,33,106 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी. 

MCX Gold Silver Rate Today: आज सोने चांदी का क्या है भाव

एमसीएक्स वायदा बाजार में सुबह चांदी के रेट में 11 हजार रुपये की गिरावट देखी गई. अब तक चांदी करीब 2 लाख रुपये सस्ती हुई है. सोना भी करीब 2 हजार रुपये सस्ता होकर 1 लाख 50 हजार रुपये तोला पर पहुंच गया है. 

Gold Silver Price Today LIVE: एक्सपर्ट्स की राय, अभी और गिरेंगे दाम?

Gold And Silver News  Live Updates:अगमेंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के मुताबिक, शॉर्ट टर्म में सोने की कीमतें ₹1.40 लाख से ₹1.60 लाख के बीच घूम सकती हैं. वहीं, चांदी के लिए ₹2.35 लाख से ₹2.85 लाख का दायरा रहेगा. इंडसइंड सिक्योरिटीज के जानकारों का कहना है कि जब तक बाजार स्थिर नहीं होता, तब तक यह कमजोरी जारी रह सकती है.

Gold-Silver Prices Crash: 40% तक क्‍यों गिर गए चांदी के दाम, सोना भी गिरा?

Gold-Silver Prices Crash Reason Live: गुरुवार को 20% की गिरावट के बाद चांदी में और गिरावट आई, क्योंकि लिक्विडिटी की कमी के चलते बाजार में कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव आया, जो स्थिर होने के लिए संघर्ष कर रहा था. शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट चांदी गिरकर 64 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई. यह 29 जनवरी को बने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 40% से अधिक गिर गई है और पिछले महीने की शानदार तेजी से हुए सभी लाभ को खो दिया है. सोना भी 0.7% गिरकर 4,745.27 डॉलर पर आ गया. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, प्लैटिनम और पैलेडियम में भी गिरावट आई है. शुक्रवार को ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली संभावित वार्ता से सैन्य संघर्ष और आपूर्ति में व्यवधान का तत्काल खतरा टलने के बावजूद तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही.  

Gold-Silver Good News: सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत वाली खबर!

Gold Silver Buying: गुरुवार को कीमती धातुओं के दामों में भारी गिरावट आई. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना 4,123 रुपये सस्ता होकर 1,52,502 रुपये प्रति 10 ग्राम (पहले 1,56,625) रह गया. 22 कैरेट 1,39,692 रुपये (पहले 1,44,873), 18 कैरेट 1,14,377 रुपये (पहले 1,18,619) प्रति 10 ग्राम. चांदी 28,123 रुपये गिरकर 2,54,339 रुपये प्रति किलो (पहले 2,82,462) बोली गई. MCX पर भी चांदी 10% लुढ़की. बहुत से लोग इसे खरीदारी के सुनहरे मौके के तौर पर भी देख रहे हैं. हालांकि सोने-चांदी में इन्‍वेस्‍टमेंट के लिए निवेश सलाहकार से समझने की सलाह दी जाती है. 

Gold-Silver Price Live: सोना-चांदी कितना सस्‍ता? ये रही सर्राफा संघ की दरें

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने सोने-चांदी की जो दरें जारी की, उसके मुताबिक, सोने का भाव 1,65,100 रुपये/10 ग्राम से गिरकर 1,60,600 रुपये/10 ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी की कीमत 4 फरवरी के भाव 2,98,300 रुपये/10 से करीब 30,000 रुपये गिर कर 2,68,000 रुपये/10 ग्राम रह गई है. 3 फरवरी को सोने और चांदी का भाव 1,57,700 रुपये/10 ग्राम था, जबकि चांदी भी गिर कर 2,84,000 रुपये/किलो पर पहुंच गई थी. 

Gold-Silver Good News: सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत वाली खबर!

Gold Silver Buying: गुरुवार को कीमती धातुओं के दामों में भारी गिरावट आई. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना 4,123 रुपये सस्ता होकर 1,52,502 रुपये प्रति 10 ग्राम (पहले 1,56,625) रह गया. 22 कैरेट 1,39,692 रुपये (पहले 1,44,873), 18 कैरेट 1,14,377 रुपये (पहले 1,18,619) प्रति 10 ग्राम. चांदी 28,123 रुपये गिरकर 2,54,339 रुपये प्रति किलो (पहले 2,82,462) बोली गई. MCX पर भी चांदी 10% लुढ़की. बहुत से लोग इसे खरीदारी के सुनहरे मौके के तौर पर भी देख रहे हैं. हालांकि सोने-चांदी में इन्‍वेस्‍टमेंट के लिए निवेश सलाहकार से समझने की सलाह दी जाती है. 

Gold Silver International Rates: हाजिर और वायदा बाजार में सोना-चांदी कमजोर रहे

Gold-SIlver Prices Live: MCX पर सोने के 2 अप्रैल 2026 कॉन्ट्रैक्ट में 1.13% गिरावट के साथ 1,51,318 रुपये, जबकि चांदी के 5 मार्च कॉन्ट्रैक्ट में 8.53% लुढ़ककर 2,45,925 रुपये की कीमत रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.28% गिरकर 4,887 डॉलर/औंस और चांदी 7.42% टूटकर 78 डॉलर/औंस बोली गई. एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी के अनुसार, कॉमेक्स पर सोना 100 डॉलर और MCX पर 1,000 रुपये फिसला. निवेशक अब अमेरिकी बेरोजगारी डेटा पर नजर रखेंगे.  

Gold silver price live: चांदी में गिरावट जारी, सोने का हाल भी जानिए

Gold silver price today live: चांदी में भारी गिरावट का सिलसिला रुका नहीं है. MCX पर गुरुवार को चांदी धड़ाम से 10 फीसदी लुढ़क गई. बुधवार को 1 किलो चांदी 2,68,850 रुपये पर बंद हुई थी, लेकिन गुरुवार को यह 2,43,600 रुपये तक गिर गई. यानी एक दिन में 25,250 रुपये की गिरावट. वहीं दूसरी ओर सोना शुरुआत में तो डगमगाया, लेकिन फिर संभल गया. बुधवार को 1,53,046 रुपये पर बंद सोने में गुरुवार को महज 0.60 फीसदी की कमी रही. अंत में यह 918 रुपये नीचे 1,52,128 रुपये के भाव पर सेटल हुआ. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com