विज्ञापन

भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, गौतम अदाणी ने दी जूनियर चैंपियंस को बधाई

भारत ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 100 रन से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. इस शानदार जीत पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है.

भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, गौतम अदाणी ने दी जूनियर चैंपियंस को बधाई
  • भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया.
  • गौतम अदाणी ने टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी.
  • सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 बाउंड्री के साथ 175 रन की यादगार पारी खेली.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन से जीत दर्ज की. देश के नामी हस्तियों ने इस प्रदर्शन के लिए जूनियर खिलाड़ियों की जमकर सराहना की है. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी इस शानदार जीत पर टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है.

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'छह खिताब. एक भारत. निर्विवाद. 1983 में कपिल देव से लेकर आज वैभव सूर्यवंशी तक, "175" का आंकड़ा युगों को परिभाषित करने के लिए ही बना है. एक ऐसी लुभावनी पारी जिसने न केवल मैच जीता, बल्कि एक और दिग्गज के आगमन का शंखनाद किया. हमारे अंडर-19 चैंपियंस ने साबित कर दिया है कि आज के युवाओं के लिए महानता कोई लक्ष्य नहीं, बल्कि उनकी पहचान है. दुनिया देख रही है. भविष्य आ चुका है. जय हिंद.'

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए. भारत को महज 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) के रूप में पहला झटका लग गया था. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी. ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 बाउंड्री के साथ 175 रन की यादगार पारी खेली.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com