- दूसरे टेस्ट से आखिरी समय में हटे विराट
- विराट की कमर के निचले हिस्से में दर्द
- विराट की चोट को लेकर उठे सवाल
SA vs IND 2nd Test: पीठ के ऊपरी हिस्से में तकलीफ के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट से बाहर हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की स्लिप डिस्क की समस्या फिर उभर गई लगती है, जिसकी वजह से वह 2018 में इंग्लिश काउंटी क्रिकेट नहीं खेल सके थे. कोहली अगर खेलते तो यह उनका 99वां टेस्ट होता लेकिन उनकी फिटनेस समस्या ने उनसे जुड़े मसलों को और बढ़ा दिया है. उन्होंने रविवार को दोपहर को नेट पर अच्छा खासा अभ्यास किया और कोच राहुल द्रविड़ ने भी कोई संकेत नहीं दिया कि उनकी साढे़ तीन साल पुरानी तकलीफ फिर ताजा हो गई.
कोहली ने अपने अभ्यास सत्र की कुछ तस्वीरें भी डाली थी यानी रविवार तक तक वह ठीक थे और टेस्ट के दिन सुबह ही उन्हें तकलीफ शुरू हुई. वहीं उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने केएल राहुल की तस्वीर के साथ ट्वीट किया,‘अब नजरें वांडरर्स पर जहां टीम इंडिया के पास श्रृंखला जीतने का मौका.' यह ट्वीट दोपहर 12 बजे किया गया यानी टॉस के समय राहुल द्वारा कोहली की चोट की जानकारी दिये जाने से एक घंटा पहले. राहुल आरसीबी टीम का हिस्सा भी नहीं है. आरसीबी ने हालांकि राहुल का जिक्र भारतीय कप्तान के रूप में नहीं किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: रबाडा को गेंद करने से केएल राहुल ने रोका, फिर ऐसे दिखाई दरियादिली - Video
कोहली को 2018 में स्लिप डिस्क की समस्या आई थी और डॉक्टरों ने उन्हें सर्रे के लिये काउंटी क्रिकेट नहीं खेलने की सलाह दी थी. वह तीन से चार महीने क्रिकेट से दूर रहे थे. फिटनेस को लेकर काफी समर्पित कोहली को पीठ की तकलीफ का जोखिम हमेशा रहता है और 30 वर्ष के पार होने के बाद यह बढ जाता है. वह अगर केपटाउन में होने वाले तीसरे टेस्ट तक ठीक हो जाते हैं तो इसके मायने हैं कि चोट गंभीर नहीं है.
यह भी पढ़ें: डिकॉक के संन्यास से टूटा अफ्रीकी दिग्गज, बोले कि...
भारत श्रृंखला में 1- 0 से आगे है और खोया फॉर्म हासिल करने के लिये कोहली खेलना चाहते थे. एक तरफ तो उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे और दूसरी तरफ बीसीसीआई से उनकी ठनी हुई है. हालात ऐसे हो गए हैं कि हमेशा विवादों से दूर रहने वाले द्रविड़ को कहना पड़ा कि कोहली अपने आसपास तमाम शोर के बावजूद असाधारण रहे हैं. इसके मायने हैं कि भारतीय टेस्ट कप्तान दबाव में हैं और इस दबाव से निकलने के लिये श्रृंखला जीतना और कम से कम एक शतक लगाना जरूरी है. द्रविड़ ने कहा था कि कोहली अपने सौवें टेस्ट से पहले मीडिया से मुखातिब होंगे. अगला टेस्ट उनका 99वां टेस्ट होगा और यह तय नहीं है कि वह प्रेस कांफ्रेंस में आएंगे. वैसे कोहली के मामले में शर्तिया कोई कयास लगाया नहीं जा सकता. आने वाले समय में कई और चौकाने वाली चीजें देखने को मिल सकती हैं.
VIDEO: 'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं